फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made a video after raping the girl, blackmailed and demanded eight lakhs

युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर आठ लाख मांगे

Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Made a video after raping the girl, blackmailed and demanded eight lakhs
- दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ होटल में दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया गया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी और उसके साथी ने फिर दुष्कर्म किया। अब उससे आठ लाख रुपये मांगे जा रहे है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

शहर कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि गांव के ही युवक बिलाल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बहका फुसला कर उसे होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसकी वीडियो बना ली गई। इसके बाद उसे मेरठ बुलाया और अपने एक साथी चांद के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। अब वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आठ लाख रुपये की मांग कर रहे है। उसने थाना सिविल लाइन से कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि बिलाल और उसके साथी चांद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन साल से युवती और बिलाल के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed