फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Made a strategy to reach the Kisan Mahapanchayat

किसान महापंचायत में पहुंचने की रणनीति बनाई

Wed, 01 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Made a strategy to reach the Kisan Mahapanchayat
गठवाला खाप के गांव फुगाना में हाथ उठाकर महापंचायत में शामिल होने का समर्थन करते ग्रामीण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान महापंचायत में पहुंचने की रणनीति बनाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गठवाला खाप के गांव फुगाना में आयोजित पंचायत में सर्वसम्मति से पांच सितंबर होने मुजफ्फरनगर मेें होने वाली किसान महापंचायत में जाने का निर्णय लिया गया। फुगाना के थांबेदार चौधरी वीरसैन मलिक ने कहा कि ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली और बसों के द्वारा महापंचायत में भाग लेने जाएंगे।
फुगाना में बुधवार को गांव के पूर्व प्रधान चौधरी थामसिंह के घेर में पंचायत हुई। जिसमें सभी वक्ताओं ने भाजपा सरकार को अपना निशाना बनाया। कहा कि उनकी समस्या सुनने की सरकार कोशिश नहीं कर रही है। देश का किसान भाजपा सरकार के उत्पीड़न से परेशान है। हरियाणा के करनाल में पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज करके किसान उत्पीड़न का प्रमाण दे दिया है।
विज्ञापन

वीरसैन मलिक ने कहा कि गठवाला खाप देश के किसानों की समस्या और संघर्ष में सबके साथ है। महापंचायत देश के किसानों के हित के लिए आयोजित की गई है। इस महापंचायत में गठवाला खाप को भी अपनी हिस्सेदारी दर्ज करवानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाप के दादा हरियाणा के अहुलाना निवासी बलजीत सिंह ने भी किसानों के संघर्ष में साथ देने का निर्देश दिया है। गठवाला खाप उनके निर्देशों का पालन करेगी। संचालन मुकेश मलिक ने किया। मौके पर चौ. थामसिंह, मुकेश मलिक, कुलदीप मलिक, पूर्व प्रधान मोनू मलिक, सहदेव, संजय, मनोज शर्मा, देवेंद्र, सुरेशपाल, तिरसपाल, जगपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed