फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lover couple got the destination of love

प्रेमी युगल को मिली प्यार की मंजिल

Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lover couple got the destination of love
प्रेमी युगल को मिली प्यार की मंजिल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के एक गांव से दूसरे वर्ग के युवक संग गई युवती को कोर्ट ने बयान दर्ज करने के बाद एक साथ रहने की अनुमति देते हुए प्रेमी के परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। मामला अलग वर्गों का होने से कचहरी परिसर में भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव लुहारी खुर्द निवासी युवती 21 अक्तूबर को प्रेम प्रसंग के चलते दूसरे वर्ग के प्रेमी संग फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को युवती अपने अधिवक्ता के साथ एसएसपी अभिषेक यादव से मिली और खुद को बालिग बताते हुए हाईकोर्ट से जारी सुरक्षा आदेश उन्हें दिखाकर परिजनों से जान का खतरा जताया। एसएसपी ने मामले की जानकारी लेते हुए सिविल लाइंस थाना पुलिस को युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराने के निर्देश दिए, जिस पर पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच युवती को बयान दर्ज कराने ले गई। कोर्ट में युवती ने खुद को बालिग बताते हुए अपने प्रेमी संग रहने की बात कही। इस पर कोर्ट ने युवती को उसके प्रेमी के परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया, जिसके बाद युवती प्रेमी के परिजनों संग कड़ी सुरक्षा के बीच गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

बॉक्स ........
कचहरी परिसर में रही अफरातफरी, भीड़ को खदेड़ा
मुजफ्फरनगर। चरथावल निवासी युवती के दूसरे वर्ग के प्रेमी संग जाने की सूचना पर दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में कचहरी परिसर में इकट्ठा हो गए। ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस ने कचहरी परिसर से भीड़ को खदेड़कर वहां लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया। इससे कचहरी परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed