{"_id":"65d341de5244b77e12014f71","slug":"lord-was-bathed-with-panchamrit-and-given-annadhivas-with-vedic-mantras-muzaffarnagar-news-c-28-1-smrt1012-110090-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भगवान का पंचामृत से स्नान कराकर वैदिक मंत्रों से कराया अन्नाधिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भगवान का पंचामृत से स्नान कराकर वैदिक मंत्रों से कराया अन्नाधिवास
विज्ञापन
फोटो - 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बागपत के बाबा जानकी दास मंदिर में चल रहे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को मूर्तियों को पंचामृत से स्नान कराकर वैदिक मंत्रों से अन्नाधिवास कराया गया। पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
नगर के बाबा जानकीदास मंदिर में 22 फरवरी बृहस्पतिवार को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। सोमवार को मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित राजकुमार शास्त्री के निर्देशन में पंडित तेजभान शास्त्री, पंडित सुबोध शास्त्री, पंडित सुनील जोशी, पंडित नमन जोशी, पंडित मनोज द्विवेदी, पंडित नमन जोशी ने भगवान को पंचामृत से स्नान कराकर मूर्तियों का अन्नाधिवास कराया गया। पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि मूर्ति को शहद से स्नान कराने से स्थिर लक्ष्मी की प्राप्ति, घी से स्नान कराने से मन की शांति, दही से स्नान कराने से रोग से मुक्ति और गंगाजल से स्नान कराने से मन की शुद्धि होती है। अन्नाधिवास करने से भगवान अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण कर उनके घर में अन्न और धन प्रदान करते हैं। मंदिर में मंगलवार को मूर्तियों का पुष्पाधिवास और शर्कराधिवास कराया जाएगा। इस मौके पर अजय कौशिक, हेमलता कौशिक, देवेंद्र गुप्ता, प्रमोद खरबंदा, हनी गुप्ता, हरपाल टांक, अमित टांक, रिक्की गोस्वामी, बिजेंद्र चौहान मौजूद रहे।