फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looting by taking family hostage in Aliyarpur village

Muzaffarnagar News: अलियारपुर गांव में परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट

Sun, 07 May 2023 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Looting by taking family hostage in Aliyarpur village
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अलियारपुर में डकैती के बाद सहमे हुए पीड़ित।
सीओ खतौली डॉ रविशंकर मिश्रा ने भी पीड़ित के घर पहुंचकर ली जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव अलियारपुर में शुक्रवार की रात बदमाशों ने परिवार को हथियारों के बल पर आतंकित करते हुए बंधक बनाया। बदमाशों ने मौके से नगदी, कीमती सामान लूटकर भाग गए। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
अलियारपुर निवासी सादिन मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसका बेटा सऊदी में नौकरी करने के लिए गया था। इस कारण घर पर मेहमान आए हुए थे। देर रात कुछ बदमाश मकान की दीवार फांदकर भीतर घुस आए। बदमाशों ने उसे गंन प्वाईंट पर ले लिया। मकान के अंदर कमरों में जाकर उसकी पत्नी, साली, बहन को जगा लिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने सभी को रस्सी से बांध दिया।
विज्ञापन

बदमाश काफी देर उनके घर पर रहे और 36 हजार की नकदी, जेवर, कीमती सामान आदि लूटकर ले गए। बदमाश पुलिस कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर गए। काफी देर बाद किसी प्रकार सादिन बंधन मुक्त हुआ और शोर मचाया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश ली, लेकिन कुछ पता नही चल सका। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोजंत त्यागी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जांच पड़ताल की। सीओ खतौली डॉ रविशंकर मिश्रा भी पीड़ित के घर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले के खुलासे की मांग की। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि नकबजनी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed