फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life is incomplete without Vedic knowledge: Dr. Satyapal

वैदिक ज्ञान के बिना जीवन अधूरा : डॉ सत्यपाल

Sun, 19 Jun 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Life is incomplete without Vedic knowledge: Dr. Satyapal
संतोष विहार में संस्कार केंद्र पर आचार्य गुरुदत्त आर्य से भेंट को पधारे सांसद डॉ. सत्य पाल सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा कि वैदिक ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। वेदों का ज्ञान ईश्वर प्रदत्त है।
विज्ञापन

संतोष विहार स्थित वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर आचार्य गुरुदत्त आर्य का कुशलक्षेम जानने पहुंचे सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा कि वेद कोई पुस्तक नहीं, बल्कि ईश्वरीय ज्ञान है। पशु-पक्षियों में स्वाभाविक ज्ञान होता है। उन्हें पता है कि जीवन कैसे चलाना है। क्या खाना है और क्या नही खाना, किंतु मनुष्यों में ऐसा नहीं है। वेदों के ज्ञान से ही जीवन निर्माण संभव है। देश में वैदिक शिक्षा बढ़ेगी, तभी सत्य, न्याय, सदाचरण और नैतिक मूल्यों की स्थापना होगी। जो लोग वेद न पढ़ सके, वे ऋषि दयानंद की कृति सत्यार्थ प्रकाश अवश्य पढ़ें। सांसद ने कहा कि यज्ञ, योग और वैदिक शिक्षा के प्रचार में आचार्य गुरुदत्त का जीवन समर्पित रहा है। समाज सुधार के लिए उनकी सेवाएं अमूल्य रही है। पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य जगदीश पांचाल, आर्य प्रतिनिधि सभा प्रधान गजेंद्र सिंह राणा, आंनद पाल सिंह आर्य, आरपी शर्मा, ओम प्रकाश धीमान, योग प्रशिक्षक सुरेंद्र पाल आर्य, योगेश्वर दयाल, प्रधानाचार्य अनिल आर्य, अधिवक्ता सुघोष आर्य, डॉ. नीरज शास्त्री, आदित्य आर्य, राजबीर सिंह भौरा, पूर्व बैंक प्रबंधक जनेश्वर प्रसाद आर्य, राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed