फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Life imprisonment to two culprits in Kuldeep murder case

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कुलदीप हत्याकांड में दो दोषियों को उम्रकैद

Sat, 13 Apr 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 13 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to two culprits in Kuldeep murder case
- रंजिश के चलते सात जून 2019 को वलीपुरा गांव में गोली मारकर की गई थी हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र के गांव वलीपुरा के जंगल में कुलदीप की हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-11 के पीठासीन अधिकारी सीताराम ने फैसला सुनाया।

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी जोगेंद्र गोयल ने बताया कि रंजिश के चलते सात जून 2019 को वलीपुरा के जंगल में कुलदीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता बिल्लू की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने गांव के ही आरोपी मनीष और शिव कुमार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-11 में हुई। अदालत ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास और प्रत्येक पर सात-सात हजार रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed