फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Leaves sweat in going to the hospital and bus stand

अस्पताल और बस अड्डे तक जाने में छूटते हैं पसीने

Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Leaves sweat in going to the hospital and bus stand
टेंपू में सवार यात्री - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अस्पताल और बस अड्डे तक जाने में छूटते हैं पसीने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर बढ़ता गया, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ी। बाहरी कॉलोनियों में जिंदगी गुजार रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन कॉलोनियों तक परिवहन, चिकित्सा और शिक्षा की सुविधा नहीं पहुंची। लोगों को सरकारी चिकित्सा सुविधा के लिए जिला अस्पताल पहुंचने में मुश्किलें खड़ी हो जाती है।
शहर का जानसठ और भोपा रोड पर अत्यधिक विस्तार हुआ है। रुड़की रोड और पचेंडा रोड पर शहर हाइवे तक जाने को तैयार है। सहावली रोड पर नई कालोनियां बन रही है। यहां सबसे बड़ी बात यह है कि शहर का सीमा विस्तार तो हुआ नहीं है, लेकिन बाईपास तक शहर में आवासीय कालोनियां बन रही है। कुछ लोग प्लाट लेकर भी मकान बना रहे हैं। भोपा रोड पर कई कालोनी बन चुकी है। हाइवे तक शहर तेजी के साथ बढता जा रहा है। इस मार्ग पर निजी हॉस्पिटल तो बने हैं, लेकिन विस्तारित शहर में सरकारी अस्पताल की कोई सुविधा नहीं है। यही स्थिति जानसठ रोड की है, यहां सरकारी अस्पताल की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों तक पहुंचना आसान नहीं
शहर के पॉश इलाकों में स रकारी शिक्षण संस्थान नहीं खुले।पब्लिक और मान्यता प्राप्त स्कूलों के सहारे ही जनता को छोड़ दिया गया है।
दिन हो या रात, परिवहन की व्यवस्था नहीं
परिवहन की बात की जाए तो ट्रांसपोर्ट नगर विस्तारित शहर में बनाया गया है। एक दशक से अधिक इसे बने हो गया है, लेकिन आज तक भी रोडवेज बस अड्डा तो दूर यहां पर कोई टेंपो स्टेंड तक नहीं बन पाया है। बसों का संचालन अंदर शहर से ही हो रहा है। शहर के बाहरी हिस्सों में परिवहन की कोई सुविधा नहीं है। अपने निजी वाहन से ही आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब बनेगा थाना, कब बढ़ेगी सुरक्षा
पुलिस स्टेशन की बात करें तो एक लंबे समय से शहर में तीन ही पुलिस स्टेशन है। केवल महिला थाना बढ़ा है। शहर कोतवाली का क्षेत्र किदवईनगर नदी तक बढ गया है। लाखों की आबादी इस थाना क्षेत्र में है, कई बार खालापार चौकी को थाना बनाने की बात हुई लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी तरह नई मंडी में भी काफी क्षेत्र बढ़ गया है। पुलिस चौकी तो यहां बढ़ी है, लेकिन थाना नहीं बना है।
- द्वारका सिटी निवासी हरेंद्र का कहना है कि जिन लोगों के पास निजी वाहन नहीं है, वह बेहद परेशान है। रोडवेज बस अड्डे, प्रकाश चौक, महावीर चौक या शहर में कहीं भी जाने के िलए मुसीबत होती है।

- बुढ़ाना मोड निवासी प्रकाश का कहना है कि बसें यहां नहीं रुकती। रोडवेज स्टैंड तक पहुंचना ही बेहद महंगा है। प्रशासन को लोगों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed