फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Laddus and rasgullas kept to woo voters were found

वोटरों को लुभाने के लिए रखे गए लड्डू और रसगुल्ले बरामद

Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Laddus and rasgullas kept to woo voters were found
रतनपुरी के गांव भनवाड़ा में प्रत्याशी के घर हलवाई लड्डू व रसगुल्ले बनाते। - फोटो : KHATAULI
वोटरों को लुभाने के लिए रखे गए लड्डू और रसगुल्ले बरामद
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव भनवाड़ा में ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के घर से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर मतदाताओं के वितरण के लिए रखे करीब अस्सी किलो लड्डू और करीब बीस किलो रसगुल्ले जब्त किए। पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

इंस्पेक्टर रतनपुरी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के गांव भनवाड़ा में ग्राम पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए लड्डू और रसगुल्लों के वितरण किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर कल्याणपुर चौकी इंचार्ज जोगेंद्र पाल सिंह एवं एसएसआई ललित कुमार पुलिस बल के साथ गांव भनवाड़ा में प्रधान पद के प्रत्याशियों के यहां दबिश दी। छापे के दौरान पुलिस ने भनवाड़ा से ग्राम प्रधान पद के दो प्रत्याशियों उस्मान उर्फ मीर साहब और प्यारू के घर पर मतदाताओं के वितरण के लिए रखे गए करीब अस्सी किलो लड्डू और करीब बीस किलो रसगुल्ले जब्त किए। इसके अलावा पुलिस ने प्रत्याशियों के घर पर चल रही भट्ठियों को तहस नहस कर दिया। पुलिस ने सभी उम्मीदवारों को इस प्रकार से मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए किसी भी प्रकार की भोज्य सामग्री का वितरण नहीं करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed