फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kranti Sena blew the flags of Pakistan and Bangladesh

क्रांति सेना ने पाक और बंगलादेश के ध्वज फूंके

Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kranti Sena blew the flags of Pakistan and Bangladesh
प्रकाश चौक पर बांग्लादेश का झंडा फूंकते क्रांति सेना के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
क्रांति सेना ने पाक और बांग्लादेश के ध्वज फूंके
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना ने पाकिस्तान और बंगलादेश में मंदिरों तथा हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की घटनाओं पर रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करते हुए दोनों देशों के झंडों को आग के हवाले कर अपना विरोध प्रकट किया।

जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा और नगराध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में यह प्रदर्शन हुआ। प्रकाश चौक पर प्रदर्शन के दौरान शरद कपूर और राजेश कश्यप ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और मंदिरों पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। दो दिन पहले पाकिस्तान में आठ साल के बच्चे को कथित ईश निंदा के आरोप में जेल भेज दिया। केंद्र सरकार में इसमें हस्तक्षेप कर धर्मस्थलों की सुरक्षा हेतू आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में देवेंद्र चौहान, अवनीश चौहान, संजय चौधरी, मंगतराम, बाबूराम, भुवन मिश्रा, शैलेंद्र शर्मा, शक्ति सिंह, जोनी कश्यप, विकास गोयल, शैंकी शर्मा, हेम कुमार, अरुण संगल, नरेंद्र कुमार, कार्तिक, अभिषेक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed