फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Mahapanchayat: Tight security arrangements in Muzaffarnagar, district divided into two super zones and six zones

किसान महापंचायत: मुजफ्फरनगर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, दो सुपर जोन और छह जोन में बांटा जिला, पढ़ें पूरा अपडेट

Sat, 04 Sep 2021 12:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Sep 2021 12:27 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: Tight security arrangements in Muzaffarnagar, district divided into two super zones and six zones
किसान पंचायत - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर की महापंचायत के लिए मेरठ पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिले के बॉर्डर को दो सुपर जोन और छह जोन में बांटा है। पुलिस फोर्स आज से तैनात रहेगा। वहीं, मेरठ से मुजफ्फरनगर पुलिस भेजी गई है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जनपद को दो सुपर जोन में बांटा है, जिनकी मॉनिटरिंग एसपी देहात और एसपी सिटी करेंगे। किसानों की आवाजाही को देखते हुए एसपी देेहात जिले के बॉर्डर पर सरधना, मवाना, किठौर और सीओ सदर देहात के साथ मिलकर तैनात रहेंगे। वहीं, एसपी सिटी सीओ ब्रह्मपुरी और सीओ दौराला के साथ बॉर्डर पर मुस्तैद रहेंगे। कुल छह सीओ पर जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन


इनके अलावा 14 इंस्पेक्टर, 35 दरोगा, 31 महिला कांस्टेबल, 30 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 30 होमगार्ड, 133 कांस्टेबल और एक कंपनी पीएसी तैनात रहेगी। शनिवार रात से ही ड्यूटी निर्धारित की है। मेरठ से एसपी क्राइम और सीओ दौराला, 9 इंस्पेक्टर, 30 दरोगा व 150 कांस्टेबल की ड्यूटी मुजफ्फरनगर में लगी है। शनिवार को रवानगी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक डीआईजी, सात एसपी भी लगाए 
एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने बताया है कि मुजफ्फरनगर महापंचायत के लिए 20 सीओ, एक डीआईजी, सात एसपी (शामली, सहारनपुर, बागपत भी शामिल), आठ कंपनी पीएसी और दो कंपनी आरएएफ को अतिरिक्त लगाया गया है।

किसानों में उत्साह, वाहन और खाने के लिए कर रहे चंदा
मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत के लिए किसानों में भारी उत्साह है। किसान महापंचायत में जाने के लिए वाहनों और खाने-पीने के लिए चंदा कर रहे हैं। ये पहली बार देखने को मिल रहा है कि वे न तो किसान संगठनों से मदद ले रहे हैं और न राजनीतिक दलों से। संयुक्त किसान मोर्चा ने मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में रविवार को किसान महापंचायत आहूत की है।

महापंचायत को धर्मयुद्ध का नाम दिया जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा की जहां महापंचायत पर नजर लगी है, वहीं विपक्षी दल भीड़ जुटाने के लिए पूरी भागदौड़ कर रहे हैं। शुक्रवार को रालोद के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुुमार सांगवान ने रोहटा ब्लाक के रोहटा, डालमपुर, चिंदौड़ी और भदौड़ा गांव में संपर्क किया। सांगवान ने बताया कि किसानों में इस कदर जोश है कि उन्हें कहने की जरूरत नहीं पड़ रही है। सपा नेता अतुल प्रधान ने बताया कि उनकी तरफ से गांव दादरी में हाईवे पर किसानों की सेवा का इंतजाम किया जाएगा। 

खाना-बसों की खुद व्यवस्था कर रहे लोग  
मुजफ्फरनगर में कल होने वाली किसान महापंचायत के लिए रालोद ने पूरी ताकत झोंक दी है। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में शामिल हों। सिवालखास, सरधना, किठौर, हस्तिनापुर विधानसभा में हालात ये हैं कि लोग अपने जाने और खाने की व्यवस्था भी खुद कर रहे हैं। संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि गांव-गांव जाकर युवाओं की टोलियां चंदा एकत्र कर बसों की व्यवस्था कर रही हैं।

गांव-गांव से खाने का इंतजाम किया जा रहा है। गांवों में लोग कह रहे हैं कि हम खुद अपनी बसों से जाएंगे। खाना भी खुद बनवाकर ले जाएंगे। मेरठ से हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे। वहीं, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, शामली, सहारनपुर और बिजनौर आदि जिलों के कार्यकर्ताओं को शनिवार शाम को ही महापंचायत में पहुंचने को कहा गया है, ताकि वे खाने और महापंचायत की पूरी व्यवस्था पर ध्यान दें। जयंत चौधरी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आसपास जिलों के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ पहुंचें, ताकि किसान विरोधी सरकार को जवाब मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed