फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kisan Mahapanchayat: ADG inspected GIC Ground

किसान महापंचायत : एडीजी ने किया जीआईसी ग्राउंड का निरीक्षण

Thu, 02 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: ADG inspected GIC Ground
जीआईसी के मैदान में भाकियू नेताओं से वार्ता करते एडीजी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसान महापंचायत : एडीजी ने किया जीआईसी ग्राउंड का निरीक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पांच सितंबर को होने वाली किसान संयुक्त मोर्चा की किसान महापंचायत की तैयारियों को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल ने बृहस्पतिवार देर शाम शहर में पहुंचकर जीआईसी ग्राउंड, रेलवे स्टेशन समेत रूट मैप का निरीक्षण किया। एडीजी ने शहर के एंट्री प्वाइंट्स पर वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए।
कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर एडीजी राजीव सभरवाल बृहस्पतिवार शाम शहर में पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी अभिषेक अग्रवाल व एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के साथ जीआईसी ग्राउंड का निरीक्षण किया। ग्राउंड में एंट्री व एग्जिट गेट के साथ ही एडीजी ने महापंचायत के मंच स्थल के बारे में भी जानकारी ली। भाकियू नेताओं से भी वार्ता कर विभिन्न जानकारी ली। इसके बाद एडीजी ने रेलवे स्टेशन के साथ ही जीआईसी ग्राउंड से सटे रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और सरवट फाटक तक का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, एडीजी ने महापंचायत को लेकर निर्धारित किए गए रूट मैप का भी निरीक्षण करते हुए शहर के एंट्री गेटों पर स्थित ग्राउंड्स, कॉलेज मैदानों में ही वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रहेगी अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था
मुजफ्फरनगर। प्रस्तावित किसान महापंचायत को लेकर जनपद में पांच सितंबर को अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। एडीजी राजीव सभरवाल ने बताया कि इसके लिए जोन के सभी जनपदों से पुलिस फोर्स जनपद में उपलब्ध रहेगा। वहीं, जनपद के देहात क्षेत्रों के साथ ही पुलिस लाइन का अतिरिक्त पुलिस बल भी ड्यूटी पर रहेगा। इसके साथ ही छह कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरआरएफ और पैरामिलिट्री फोर्स भी शहर क्षेत्र में ड्यूटी पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के लोग करें किसानों की आवभगत : नरेश टिकैत
मुजफ्फरनगर। पांच सितंबर को जीआईसी ग्राउंड में होने वाली किसान महापंचायत में आसपास के जनपदों के साथ ही प्रदेश के पूर्वोत्तर जनपद, हरियाणा और पंजाब से भी बड़ी संख्या में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में बाहर से आने वाले किसानों को किसी तरह की खाने-पीने संबंधी परेशानी न हो, इसके लिए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने शहर के लोगों से किसानों की आवभगत करने की अपील की है। बृहस्पतिवार शाम जीआईसी ग्राउंड में व्यवस्थाएं देखने पहुंचे भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि शहर के लोग रविवार को शहर में आने वाले बाहरी किसानों के स्वागत की खातिर अपने घरों के दरवाजे खुले रखें। स्थानीय लोग बाहर से आने वाले किसानों के खाने-पीने की व्यवस्था करने में भी सामने आकर भाकियू का साथ निभाते हुए अतिथि देवो भव: की भारतीय परंपरा का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed