फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Khuda robbery revealed, five miscreants arrested

डकैती का सनसनीखेज खुलासा: पांच बदमाश गिरफ्तार, पूछताछ में किए चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 03 Oct 2022 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 03 Oct 2022 07:05 PM IST
सार

पुलिस ने डकैती का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Khuda robbery revealed, five miscreants arrested
छपार पुलिस की गिरफ्त में आए डकैती करने के आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

विस्तार

मुजफ्फरनगर में छपार के गांव खुड्डा में 22 सितंबर की रात जरीफ के घर में डकैती और हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक बाल अपचारी सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार सहित 28 सौ रुपये बरामद किए हैं। इस घटना में शामिल आधा दर्जन आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता में एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि 22 सितंबर की रात जरीफ के घर हुई घटना का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय के नेतृत्व में पांच टीमें लगी थीं। छपार पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम शनिवार रात बदमाशों की तलाश में थी। इस दौरान छपार से खुड्डा जाने वाले रास्ते पर नलकूप के पास बदमाशों के साथ टीम की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खामपुर गुर्जर, गंगोह सहारनपुर पैर में गोली लगने पर घायल हुआ है। उसके चार अन्य साथियों को भी पुलिस ने दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू व एक मोबाइल बरामद कर पकड़ा है। इन बदमाशों में एक बाल अपचारी भी है।
विज्ञापन


बताया कि इसी गिरोह ने खुड्डा की घटना से पहले आठ सितंबर की रात गांव थीथकी सहारनपुर में एक बुजुर्ग के घर में लूट की कोशिश की थी और जाग होने पर फायरिंग कर भाग गए थे। गिरफ्तार पांच बदमाशों में बलवा निवासी मूसी थीथकी वाली घटना में शामिल था, लेकिन खुड्डा की घटना में नहीं। यह जानकारी गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में दी। गिरफ्तार जुनैद उर्फ लाला पर छह, सोनू पर चार, जुनैद पुत्र अरशद पर चार व जुनेद उर्फ मूसी पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार दिलाया गया है। मुकदमा दर्ज कर सभी बदमाशों का चालान कर दिया गया। पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Deepak Murder Case: सातवें दिन मिला दीपक का कटा सिर, फहमीद नट गिरफ्तार, पूछताछ में खोले हत्या के बड़े राज

एसएसपी ने जानकारी दी कि शामली के गांव बलवा का रहने वाला जुनैद उर्फ मूसी भारतीय सेना में जाना चाहता था। उसने पिछली बार भर्ती में हिस्सा भी लिया था, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया था और अपराधी बन गया।

यह भी पढ़ें: Deepak Murder: कटा सिर मिला पर हजम न हुई पुलिस की थ्योरी, परिजनों ने की CBI जांच की मांग, पढ़ें-कब क्या हुआ

ये बदमाश किए गए गिरफ्तार
- जुनैद उर्फ लाला पुत्र अशद निवासी खामपुर गुर्जर, गंगोह सहारनपुर।
- जुनैद उर्फ मूसी पुत्र अख्तर निवासी बलवा, शामली।
- सोनू पुत्र राम सिंह निवासी कैंदकी, थाना देवबंद, सहारनपुर।
- जुनैद पुत्र अरशद निवासी खानपुर गुर्जर, गंगोह, सहारनपुर।
- एक बाल अपचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed