फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kawal's Government Inter College will start from April 1

कवाल का राजकीय इंटर कॉलेज 1 अप्रैल से शुरू होगा

Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kawal's Government Inter College will start from April 1
जानसठ के गांव कवाल में बना राजकीय इंटर कॉलेज। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। गांव कवाल में बने राजकीय इंटर कालेज को शुरू करने के लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। एक अप्रैल से प्रवेश प्रारंभ हो जाएंगे। कॉलेज में प्रधानाध्यापक की नियुक्ति भी कर दी गई है।
विज्ञापन

गांव कवाल में करीब 12 साल पूर्व तत्कालीन सरकार ने राजकीय इंटर कालेज का निर्माण कराया था, लेकिन अब तक यह कालेज शुरू नहीं हो सका था। अब शासन ने कालेज को शुरू करने के लिए आदेश किए हैं। शासन के आदेशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार ने कालेज में रणवीर सिंह को प्रधानाध्यापक नियुक्त किया है। सोमवार को नवनियुक्त प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह ने कालेज को एक अप्रैल से शुरू करने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक रणवीर सिंह ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार के निर्देश पर एक अप्रैल से कालेज को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए कालेज की सफाई व्यवस्था का काम शुरू कर दिया गया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि एक अप्रैल से कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक की कक्षाओं के लिए प्रवेश प्रारंभ कर दिए जाएंगे। इस कालेज के शुरू होने से क्षेत्र के कई गांवों के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए बड़ी आसानी होगी, अब उनको जानसठ या मुजफ्फरनगर के कालेज में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed