फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Kanwadias left, roads opened...markets will be bustling from today

Muzaffarnagar News: कांवड़िया गए, खुल गए रास्ते...आज से गुलजार होंगे बाजार

Wed, 23 Jul 2025 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Kanwadias left, roads opened...markets will be bustling from today
मुजफ्फरनगर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़िये अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों की ओर से रवाना हो गए। बुधवार से शहर से बेरिकेडिंग हट जाएंगी। रास्ते खुलेंगे और दोबार बाजार गुलजार होने शुरू हो जाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान ग्राहकों को भी दुकानों तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रास्ते बंद हो जाने से करीब 300 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के कारण रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया था। शहर के प्रमुख मार्गो पर आम लोगों का आवागमन बाधित रहा। देहात और कस्बों से भी ग्राहक खरीदारी के लिए नहीं पहुंचे। अधिकतर दुकानों पर ग्राहकों का टोटा रहा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक सोहन पाल ने बताया कि उनका प्रतिष्ठान कच्ची सड़क पर है। जो प्रमुख कांवड़ मार्ग है। कच्ची सड़क सहित जीटी रोड पर दूर तक जबकि भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट में करीब एक सप्ताह तक कांवड़ यात्रियों के आवागमन के कारण दुकानों पर इक्का-दुक्का ही ग्राहक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पेपर मिलो में 60 करोड़ से अधिक के कागज का उत्पादन नहीं हो पाया। लोहा एवं अन्य उद्योगों में 200 करोड़ का उत्पादन प्रभावित हुआ। जबकि ग्राहक न आने से खुदरा व्यापारियों की बिक्री भी काफी प्रभावित हुई।
--------------
कांवड़ यात्रा से प्रभावित हुए उद्योग : जैन

फोटो
आईआईए के चेयरमैन अमित जैन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद के उद्योग काफी प्रभावित रहे। फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिक और अन्य तकनीकी लोग रास्ते बंद होने के कारण छुट्टी पर चले गए। काफी लेबर कांवड़ लेने भी गई। इस दौरान जनपद का 80 प्रतिशत से अधिक उद्योग बंद रहा। आईआईए से 240 इंडस्ट्री जुड़ी हैं। औद्योगिक क्षेत्र सहित जीटी रोड एवं अन्य मार्गो पर लोहा उद्योग सहित अन्य सैंकड़ों उत्पादन इकाईयां हैं।
------
पेपर उत्पादन एक सप्ताह से ठप
फोटो
पेपर मिल एसोसिएशन के नॉर्थ जोन के चेयरमैन पंकज अग्रवाल का कहना है कि एक सप्ताह से जिले में उद्योग पूरी तरह बंद हैं। जनपद की सभी 30 पेपर मिल बंद चल रही है। आंकलन किया जाए तो 50 करोड़ से अधिक का उत्पादन प्रभावित हुआ।

---------------------------
20 हजार टन पेपर उत्पादन प्रभावित
फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पूर्व चेयरमैन एवं उद्यमी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि एक सप्ताह में करीब 20 हजार टन से अधिक पेपर उत्पादन प्रभावित हुआ। जो करीब 60 करोड़ से अधिक का बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed