फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jyeshtha Ganga Dussehra fair will start from June 7

सात जून से शुरू होगा ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला

Tue, 17 May 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Jyeshtha Ganga Dussehra fair will start from June 7
शुकतीर्थ में गंगा दशहरा मेले को लेकर गंगा घाट का निरीक्षण करते जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सात जून से शुरू होगा ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। शुकतीर्थ स्थित निरीक्षण भवन में ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले की तैयारियों पर बैठक हुई। मेले के लिए सात लाख 26 हजार रुपये का बजट पास हुआ है। मेले का मुख्य स्नान नौ जून को होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं प्राइवेट यात्री बसों आदि वाहनों से किसी भी प्रकार का टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।
जिला पंचायत द्वारा सात से 10 जून तक ज्येष्ठ गंगा दशहरा मेले का आयोजन किया जाना है, जबकि मेले का उद्घाटन सात जून शाम को गंगा आरती के साथ व मुख्य स्नान नौ जून को होगा। मंगलवार को मेले को लेकर तैयारी बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें श्री गंगा सेवा समिति के महामंत्री डॉ. महकार सिंह ने गंगा के घटते जल स्तर की समस्या रखी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर ने कहा कि वर्ष 2019 में मेले के आयोजन में सात लाख 10 हजार रुपये खर्च हुए थे। इस वर्ष मेले के लिए सात लाख 26 हजार रुपये का बजट रखा गया है। प्रधान के पति राजपाल सैनी ने कहा कि गंगा घाट पर चौबीस घंटे गोता खोर रहने चाहिए।
विज्ञापन

सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि मेले में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए जगह जगह सीसीटीवी लगाए जाएंगे। एसडीएम जानसठ जयनेंद्र सिंह ने कहा कि 26 मई को क्षेत्र पंचायत व नगर पंचायत भोकरहेड़ी के सफाई कर्मी द्वारा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की जाएगी। बैठक में भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के रामकुमार शर्मा, बीडीओ राम आशीष, ड्रेनेज के अवर अभियंता श्रवण कुमार, पीडब्लूडी के एसडीओ डीके तोमर, भोपा थाना प्रभारी पंकज राय, एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, ईओ सुरजीत कुमार, विनोद शर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह, डॉ. आरडी गौड़, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप निर्वाल, रविंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed