फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Judicial officers and advocates showed strength in badminton

Muzaffarnagar News: बैडमिंटन में न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने दिखाया दम

Fri, 21 Apr 2023 06:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
Judicial officers and advocates showed strength in badminton
सिविल बार में मनमोहन मित्तल युगल बार और बेंच बैडमिंटन प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय मनमोहन मित्तल युगल बार और बैंच बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यानंद उपाध्याय और रविंद्र सहरावत की जोड़ी ने पहला स्थान पाया। जिला जज उपविजेता रहे।
प्रतियोगिता पांच कैटेगिरी में हुई। पैटर्न्स वर्ग में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यानंद उपाध्याय और अधिवक्ता रविंद्र सहरावत की टीम विजेता रही। जिला जज चवन प्रकाश एवं सिविल बार महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

इंटर आर्गेनाइजर्स इवेंट में अपर जिला जज रजनीश त्यागी एवं प्रेमदत्त त्यागी एडवोकेट की टीम विजेता रही। एडीजे अनिल कुमार एवं भगत सिंह की टीम उप विजेता रही। लकी कैटेगिरी में तारिक एडवोकेट और रविंद्र सहरावत की टीम विजेता रही। दुष्यंत त्यागी और प्रणंजय चौहान की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैटरन कैटेगिरी में राकेश कश्यप, सुधीर बालियान की टीम विजेता रही। अनुराग और तारिक की टीम उप विजेता रही। ओपन कैटेगिरी में अनुराग सिंह, तारिक की टीम विजेता, सतीश लाटियान, सुधीर बालियान की टीम उप विजेता रही। विजयी टीमों को ट्राफी दी गई। सभी प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर रंजन मित्तल, अनिल दीक्षित, जिला बार संघ अध्यक्ष अनिल जिंदल, जितेंद्र कुमार, जयनंद त्यागी, सत्यपाल नरेश, अवध बिहारी गुप्ता, नरेशचंद गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, सुनील गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed