{"_id":"609acc0a8ebc3e68712cd7b2","slug":"jayapali-wins-election-for-pradhan-post-in-chudiyala-khatauli-news-mrt537952659","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुड़ियाला में जयपाली प्रधान पद का चुनाव जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुड़ियाला में जयपाली प्रधान पद का चुनाव जीतीं
विज्ञापन

जानसठ। ग्राम पंचायत चुड़ियाला में जयपाली 821 मतों से ग्राम प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुईं। प्रत्याशी की अचानक मृत्यु हो जाने पर इस ग्राम पंचायत का चुनाव रद्द कर दिया गया था।
जानसठ ब्लॉक के गांव चुड़ियाला में जनेंद्र उर्फ कनेड़ी की पत्नी अरुणा रानी ने नामांकन पत्र भरा था। मतदान से पूर्व ही अरुणा रानी की अचानक मृत्यु हो गई थी। जिस कारण चुनाव रद्द कर दिया गया था। इसके बाद दोबारा से की गई चुनाव प्रक्रिया में जनेंद्र उर्फ कनेड़ी ने अबकी बार अपनी सास जयपाली को चुनाव मैदान में उतारा। नौ मई को गांव में पुलिस के कड़े बंदोबस्त के बीच मतदान हुआ था। मंगलवार को मतगणना हुई। मतगणना में जयपाली को सर्वाधिक 1734 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अंकिता को मात्र 913 ही मत मिल सके। चुनाव में जयपाली 821 मतों से विजयी घोषित की गईं।