फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Jamiat launched membership drive in the city

जमीयत ने शहर में सदस्यता अभियान चलाया

Mon, 23 Aug 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Jamiat launched membership drive in the city
मोहल्ला खानकाह में शिविर लगा नए सदस्य बनाते जमीयत उलमा-ए-हिंद के पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने नगर में सदस्यता अभियान चलाया। इसके तहत संगठन में नए सदस्यों को जोड़ा गया। साथ ही जमीयत की सेवाओं का बखान किया।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के निर्देश पर पूरे देश में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत सोमवार को नगर के मोहल्ला खानकाह में शिविर का आयोजन किया। इसमें नए सदस्य बनाए । इस अवसर पर देवबंद यूनिट के अध्यक्ष हाजी मो. यासीन ने लोगों को जमीयत के उद्देश्यों और उसकी सेवाओं के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष मो. फौजान ने कहा कि जमीयत उलमा बिना भेदभाव के सभी साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन

महासचिव मौलाना खादिमुल इस्लाम ने कहा जमीयत ने नाजुक वक्त में हमेशा देश और देशवासियों का साथ दिया तथा हिंदू मुस्लिम एकता को बढ़ावा देने का कार्य किया और आगे भी यह सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया सदस्यता अभियान के तहत देवबंद क्षेत्र में करीब 40 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभियान 15 सितंबर तक चलेगा। शिविर में मौलाना मसरुर, मुफ्ती अमजद, मुफ्ती खुबैबुल इस्लाम, मौलाना मसूद, कारी मजाहिर, मो. आरिफ, हाफिज उस्मान सलमान, सैयद हाफिज अथर, मुफ्ती अखलाक, फखरुद्दीन अंसारी और मो. नदीम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed