{"_id":"bd2d16a9c016c6f155fd18fe73c0bfc5","slug":"jam-pulled-by-own-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम ने निकाला दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम ने निकाला दम
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 22 Dec 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में यातायात नियमों की अनदेखी और ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी से शहर में रोजाना लगने वाले जाम से लोग हलकान रहने लगे हैं। सोमवार को पूरे दिन शहर की मेन सड़कों पर लगे जाम से लोग जूझते रहे। जाम में फंसे लोगों के आसपास कॉलोनियों की गलियों से निकलने के कारण वहां के लोग भी इससे परेशान रहे। लोगों में ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन के प्रति रोष है।
शहर में दिन में दस बजे के बाद चारों और जाम लगना शुुरू हो जाता है। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान तो हालात और ज्यादा विकट हो जाते हैं। सोमवार को सुबह से ही शहर के भीतर मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी सिनेमा, शिवचौक, झांसी रानी चौक, प्रकाश चौक आदि जगहों पर पूरे दिन लोग जाम से जूझते रहे।
इन सड़कों पर खड़े वाहनों, सामान बेचने वाले ठेलों आदि के कारण जाम लगता है। आर्यपुरी में नाले का निर्माण चलने के कारण भी कई दिनों से जाम लग रहा है। जाम में फंसे लोगों के आसपास की कॉलोनियों की गलियों से निकलने के कारण वहां रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
कई जगहों पर लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं तो कहीं ट्रैफिक पुलिस के नजर नहीं आने के कारण जाम लगता है। सोमवार को पूरा दिन सिविल पुलिस जाम को खुलवाने के लिए जूझती नजर आई।