शाहपुर। बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने का आह्वान किया ।
कस्बे के बसी रोड स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का शनिवार को अवकाश के दिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने बालिकाओं के रहने व खाने के साथ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । बीएसए ने बालिकाओं से वार्ता कर उनसे खाने में मिलने वाले खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी ली । बीएसए ने बताया कि बालिकाओं को दिया जाने वाला भोजन शेड्यूल के मुताबिक मानक के अनुरूप मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से साइकिल चलवाने के साथ उन्हें पढ़ाई के साथ अलावा खेलों में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। बीएसए ने बताया कि विद्यालय में इंटरनेट न होने की समस्या से अवगत कराया गया है जिसका उन्होंने शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया । इस दौरान वार्डन गीता देवी , अनुपमा , रीना , सुधीर , सतीश व बाला देवी आदि मौजूद रहे ।