फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   IND vs SL: Virat Kohli kept scoring runs in Mumbai, customers got discounts in Muzaffarnagar

IND vs SL: मुंबई में रन बनाते गए विराट कोहली, मुजफ्फरनगर में ग्राहकों को चिकन बिरयानी पर मिलती गई छूट

Thu, 02 Nov 2023 05:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 02 Nov 2023 05:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में टीम इंडिया के फैन और एक नॉनवेज होटल संचालक ने विराट कोहली के रन बनाने पर विशेष ऑफर निकाला। मुंबई में जहां विराट कोहली रन बनाते गए वहीं होटल पर ग्राहकों को चिकन बिरयानी में छूट मिलती गई। पढ़ें पूरी खबर।

विज्ञापन
IND vs SL: Virat Kohli kept scoring runs in Mumbai, customers got discounts in Muzaffarnagar
चिकन बिरयानी खाते ग्राहक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में टीम इंडिया के सितारे विराट कोहली के फैन और शहर के नॉनवेज होटल संचालक ने विशेष ऑफर निकाला। श्रीलंका के खिलाफ कोहली जितने रन बनाएंगे, ग्राहकों को खाने में उतने प्रतिशत ही छूट मिलेगी। कोहली 88 रन बनाकर आउट हुए तो यहां पर ग्राहकों को इतने प्रतिशत ही छूट मिली।
विज्ञापन


विश्व कप में बृहस्पतिवार को भारत और श्रीलंका के बीच हुए मुकाबले में विराट कोहली के फैन नॉनवेज होटल संचालक राशिद कुरैशी ने विशेष ऑफर निकाला। उनका कहना था कि श्रीलंका के बीच चल रहे मुकाबले में विराट कोहली जितने रन बनाएंगे, ग्राहकों को चिकन बिरयानी की प्लेट पर उतने प्रतिशत की छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन

होटल संचालक ने बताया कि पहले दिन 188 लोगों ने चिकन बिरयानी की प्लेट बुक कराई थी। वैसे तो वह 60 रुपये की प्लेट देते है, लेकिन विराट कोहली ने 88 रन बनाए हैं तो इस हिसाब से अब वह बुकिंग करने वाले ग्राहक को 7.25 रुपये की प्लेट दे रहे हैं। बुकिंग कराने वाले ग्राहक खाने के लिए पहुंचे। 

 उन्होंने कहा कि जब तक विश्व कप चलेंगे और इंडिया खेलेगी, तब तक यह ऑफर जारी रहेगा। विराट कोहली के आउट होने तक जो लोग बुकिंग कराएंगे, उन्हें ऑफर का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फाइनल में अगर भारत जीतता है तो मुफ्त का ऑफर भी शुरू करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed