{"_id":"610ad68a8ebc3e88c66253aa","slug":"increasing-encroachment-on-roads-is-becoming-the-reason-for-the-jam-muzaffarnagar-news-mrt5504778137","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण बन रहा जाम की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण बन रहा जाम की वजह
विज्ञापन
नगर की गोल मार्केट के बरामदे पर दुकानदारों द्वारा सामान रखकर किया अतिक्रमण।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़कों पर बढ़ता अतिक्रमण बन रहा जाम की वजह
मुजफ्फरनगर। शहर की सड़कों पर लगातार बढ़ रहा अतिक्रमण जाम की समस्या को बढ़ावा दे रहा है। शहर के पार्किंग स्थल बाजारों में तब्दील हो चुके हैं तो मार्केट के गलियारे स्थायी दुकानों का रूप ले चुके हैं।
दुकानों के बाहर भी पांच से सात फुट तक ठेली व रेहड़ी वाले खड़े रहते हैं तो रही-सही कसर सड़क के दोनों ओर व बीच में खड़े वाहन पूरी कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन कभी-कभी भूले-भटके अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेता है, जिसका खामियाजा शहर के लोगों के साथ ही गांव-देहात से आने वाले ग्रामीणों को कई-कई घंटे तक जाम में फंसे रहकर भुगतना पड़ रहा है।
झांसी रानी पार्किंग स्थल में सजा बाजार
नगरपालिका द्वारा शहर के झांसी रानी चौक के पास पार्किंग स्थल का निर्माण कराया गया था, जो अस्थायी दुकानों के बाजार में तब्दील हो चुका है। सड़क के दोनों ओर करीब चार से छह फीट तक सजी दुकानें वाहनों के आवागमन में बाधक बनती हैं। सड़क के दोनों तरफ करीब चार से आठ फीट सड़क दुकानदारों ने सामान रखकर कब्जाई है। रही-सही कसर यहां सड़क के बीच खड़े होने वाले ठेली-रेहड़ी विक्रेता पूरी कर दे रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में दिन भर हर समय जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
दुकानों में तब्दील हुए मार्केट के गलियारे
झांसी रानी के पीछे जिला परिषद मार्केट के बाहर और फायर स्टेशन के सामने स्थित मार्केट, गोल मार्केट और रुड़की रोड पर शिवचौक के पास पालिका की दुकानें हैं। दुकानों के बाहर करीब आठ से दस फीट के गलियारे लोगों के आवागमन के लिए छोड़े गए हैं। वर्तमान में इन सभी गलियारों पर दुकानदारों द्वारा अवैध कब्जे कर इन्हें दुकानों का रूप दे दिया गया है। इन मार्केट्स के बाहर करीब तीन से चार फीट तक इन दुकानदारों के वाहन खड़े किए जाते हैं। यहां दिन में कई बार जाम लगता है।
गोल मार्केट के बाहर व मेरठ रोड पर अस्थायी कब्जा
गोल मार्केट के बाहर पूर्व में पार्किंग स्थल बनाया गया था, जो बाद में खत्म कर दिया गया। इसके बराबर में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा बीच सड़क में करीब दस फीट का जनरेटर रखा गया है, जो आवागमन में बाधक बनता है।सड़क के दूसरी ओर डाक विभाग के कार्यालय के बाहर और फिर मेरठ रोड पर मीनाक्षी चौक तक की सड़क पर एक तरफ दुकानदारों ने करीब छह फीट तक अतिक्रमण किया हुआ है। इसके बाद फलों की ठेलियां लगाने वालों ने भी सड़क का एक हिस्सा कब्जाया हुआ है।
मीनाक्षी चौक पर सड़क बनी पार्किंग स्थल
व्यस्त मीनाक्षी चौक पर मेरठ रोड की तरफ की सड़क तो पूरी तरह पार्किंग स्थल में तब्दील हो चुकी है। सड़क के एक ओर करीब दस से 12 फीट तक का एरिया नॉनवेज होटल व रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा कब्जा लिया गया है। खामियाजा इस मार्ग से निकलने वाले लोगों को जाम में फंसकर भुगतना पड़ता है।
इन्होंने कहा .........
सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। जल्द ही अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। पार्किंग स्थल व मार्केट के गलियारों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगरपालिका प्रशासन से कहा जाएगा।

नगर की रुड़की रोड पर नगर पालिका मार्केट के बरामदे पर दुकानदारों द्वारा किया अतिक्रमण व स्थाई निर?- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के झांसी रानी चौक पर सड़क के दोनों ओर लगीं ठेलेनुमा दुकान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के झांसी रानी चौक पर सड़क पर लगी ठेलेनुमा दुकानों से किया अतिक्रमण के कारण लगा जाम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी कालेज मार्केट के सामने बीच सड़क पर खडे़ वाहन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नगर के शिव चौक पर सड़क पर जेनरेटर रखकर किया गया अतिक्रमण।- फोटो : MUZAFFARNAGAR