फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In the Panchayat of Duhan Khap, emphasis is given on increasing the values ??in the new generation

दुहन खाप की पंचायत में नई पीढ़ी में संस्कारों को बढ़ाने पर दिया जोर

Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
In the Panchayat of Duhan Khap, emphasis is given on increasing the values ??in the new generation
बेहड़ा थ्रू में आयोजित दुहन खाप की पंचायत को संबोधित करते वक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दुहन खाप की पंचायत में नई पीढ़ी में संस्कारों को बढ़ाने पर दिया जोर
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव बेहड़ा-थ्रू में रविवार को दुहन खाप की पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने नई पीढ़ी के युवाओं में संस्कार जागृत करने पर बल देते हुए समाज को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू में रविवार को आयोजित दुहन खाप की पंचायत में हरियाणा प्रांत के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांव से दुहन खाप के थांबेदारों ने भाग लिया। पंचायत में सर्वप्रथम सर्वसम्मति से हरियाणा के जनपद जींद के चौधरी अतर सिंह नरेला को दुहन खाप के प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। बेहड़ा-थ्रू निवासी चौधरी तपस्वी सिंह, ब्रह्मसिंह, धर्मवीर सिंह, रविंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह और उदयवीर सिंह द्वारा नए चौधरी को चौधराहट की पगड़ी पहनाई गई। इसके बाद वक्ताओं ने पंचायत में सामाजिक समानता, भाईचारा को बढ़ावा देने और तथा नई पीढ़ी में संस्कारों को जागृत करने पर विचार-विमर्श किया। तत्पश्चात समाज के बुजुुर्गों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। खाप के प्रधान महासचिव डॉ भूपेंद्र सिंह ने समाज के लोगों से राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में खाप का नाम रोशन करने के लिए युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। पंचायत का संचालन प्रमोद चौधरी ने किया। कप्तान दुहन आर्य, मोहन कुमार नांगल, कुशलवीर सिंह प्रधानाचार्य, राजदेव दुहन, वरुण प्रधान, बिजनौर से अशोक दुहन, महेंद्र सिंह और चौधरी मंगू सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। सुशील कुमार, सरविंद, कपिल, उदयवीर सिंह, धर्मेंद्र, दीपक, संजय और देवांश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed