{"_id":"632760e442118e35b51dc85a","slug":"in-the-arogya-mela-information-was-given-to-the-patients-about-the-prevention-of-communicable-diseases-devband-news-mrt605851271","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेले में रोगियों को संचारी रोगों से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेले में रोगियों को संचारी रोगों से बचाव की दी जानकारी
विज्ञापन

देवबंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरोग्य मेला आयोजित किया गया। जिसमें संचारी रोगों से बचाव की जानकारी देने के अलावा निशुल्क दवा का वितरण भी किया।
आरोग्य मेले का उद्घाटन लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री ब्रिजेश सिंह ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लेते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधाओं को सरकार बेहतर बनाने को प्रयासरत है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय कुमार त्यागी ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी। मेले में रोगियों की पैथोलॉजी में जांचें भी की गई। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, डॉ. सुखपाल सिंह, विकास त्यागी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, राममोहन सैनी, चौधरी ओमपाल सिंह, विपिन भारतीय, अंबरीश त्यागी व शुभलेश शर्मा, डॉ. कांता त्यागी व स्नेहा टंडन आदि रहे।