फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you drink one tea, 10 rupees will be added to the candidate's account.

आपने एक चाय पी तो प्रत्याशी के खाते में जुड़ेंगे 10 रुपये

Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
If you drink one tea, 10 rupees will be added to the candidate's account.
आपने एक चाय पी तो प्रत्याशी के खाते में जुड़ेंगे 10 रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के कार्यालय में प्रयोग होने वाली चाय, समोसे से लेकर भोजन तक का रेट तय कर दिया है। टेंट से लेकर पानी कैंपर तक का रेट निर्धारित हैं। प्रत्याशी अपना जो खर्च दिखाएंगे वह सरकारी रेट के हिसाब से दिखाना होगा।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रशासन ने अपनी ओर से चुनाव के समय प्रयोग होने वाली सभी वस्तुओं के दाम तय कर दिए हैं। इसमें 15 फुट तक के पंडाल का खर्च छह रुपये वर्ग फुट के हिसाब से जोड़ा जाएगा। मेज का एक दिन का किराया 15 रुपये, मेजपोश का एक दिन का किराया दो रुपये जोड़ा जाएगा। तख्त का एक दिन का किराया 15 रुपये जोड़ा जाएगा। कन्नात का छह रुपये प्रतिदिन और पर्दे का चार रुपये प्रतिदिन जोड़ा जाएगा। थ्री सीटर सोफा का किराया 80 रुपये प्रतिदिन जुड़ेगा। सादी कुर्सी का एक दिन का आठ रुपये और फैंसी का दस रुपये जुड़ेगा। पानी का ड्रम 25 रुपये और पानी का कैंपर 20 रुपये के हिसाब से लगेगा। जग का किराया दो रुपये और गिलास का एक रुपया जुड़ेगा।
विज्ञापन

यही नहीं, बाल्टी का किराया पांच रुपये रोज के हिसाब से जुड़ेगा। वेटर के तीन सौ रुपये रोज लगेंगे। साढ़े सात किलो वाट के जेनरेटर के 1200 रुपये रोज, 15 किलो वाट के 1500 रुपये रोज लगेंगे। बिजली के बल्ब का एक दिन का दो से तीन रुपये लगेगा। ट्यूब लाइट के दस रुपये लगेंगे। डिस्पोजल गिलास के 110 के चालीस रुपये जोड़े जाएंगे। इसी तरह कॉफी मशीन का एक दिन का किराया 900 रुपये रहेगा। पेम्पलेट, हैंडबिल, पोस्टर, फ्लैक्सी के रेट तय कर दिए गए हैं। ई-रिक्शा और विक्रम ऑटो का एक दिन का किराया 500 रुपये रख गया है। होटल के कमरे का एक दिन का किराया 500 से 2500 माना गया है। इसी तरह बस, ट्रक, ट्रैक्टर का एक दिन का किराया निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वस्तु दाम
चाय 10 रुपये
समोसा 10 रुपये
गुलाब जामुन 15 रुपये
नाश्ता 30 रुपये
भोजन 60 रुपये
पानी कैम्फर 20 रुपये
झंडा कपड़ा नौ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed