फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the bus does not stop, then why was the waiting room built?

बस नहीं रुकती तो प्रतीक्षालय क्यों बनवाया

Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
If the bus does not stop, then why was the waiting room built?
जानसठ में विरान पड़ा यात्री प्रतीक्षालय। - फोटो : KHATAULI
जानसठ। कस्बे से होकर रोडवेज बस तो गुजरती हैं, लेकिन यहां पर रोडवेज बस स्टैंड नहीं बना है। यात्री प्रतीक्षालय पर भी चालक बसों को नहीं रोकते। लोगों को रोडवेज बस का इंतजार करने के लिए सड़कों पर खड़े रहना पड़ता है। ग्रामीणों ने कस्बे के अंदर रोडवेज बस स्टैंड बनवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

भाकियू नेता बिट्टू ठाकुर का कहना है कि सड़कों के किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोनू एडवोकेट का कहना है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधि लोगों से वादा तो करते हैं कि कस्बे के अंदर रोडवेज बस स्टैंड बनवाया जाएगा, लेकिन समस्या को दूर कराने में कतई ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन

चांदबीर सैनी का कहना है कि एकजुट होकर एक संघर्ष समिति बनाकर आंदोलन करना पड़ेगा, तभी सरकार की आंखें खुल सकती हैं। अब अड्डा जरूरी है। मोहम्मद फरमान का कहना है कि जब तक रोडवेज बस स्टैंड नहीं बनेगा। लोगों की समस्या दूर नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने कार्यकाल में सरकार से रोडवेज बस स्टैंड बनवाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने को पत्र लिखकर भेजे थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई - यनेश तंवर, पूर्व चेयरमैन जानसठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed