टूट गईं पति-पत्नी की सांसें: ट्रक ने मारी भयंकर टक्कर, मौके पर ही तोड़ दिया दम, दोनों की मौत से मचा कोहराम
Accident in Muzaffarnagar : हादसे में पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। बताया गया कि दोनों बाइक पर सवार होकर शामली जा रहे थे। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तितावी क्षेत्र के गांव धौलरा व लालूखेड़ी के बीच हाईवे पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती संजय (35) व उषा (30) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
शाम को शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी संजय वर्मा व महिला उसकी पत्नी उषा बाइक पर सवार होकर मुजफ्फरनगर से शामली की जा रहे थे। जब वह धौलरा व लालूखेड़ी के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। राहगीरों से घटना की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक युवक की तलाशी ली। तब मिले कागजातों से उनकी पहचान हो सकी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
यह भी पढ़ें: अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह
यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट