फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   HT line wire broken in Thatki, four buffaloes killed

थीतकी में एचटी लाइन का तार टूटा, चार भैंसों की मौत

Sat, 01 Aug 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
HT line wire broken in Thatki, four buffaloes killed
पीड़ित पशु पालकों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाती पूर्व विधायक शशीबाला पुंडीर - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। थीतकी गांव में शुक्रवार की रात्रि में बारिश के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नाली में गिर पड़ा। इससे पानी में करंट फैलने से उसकी चपेट में आकर चार भैंसों (पशुओं) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा घटना के समय विद्युत निगम के अधिकारियों को आपूर्ति बंद करने के लिए कई फोन किए, लेकिन आपूर्ति बंद नहीं की।
विज्ञापन

थीतकी निवासी महबूब और बुंदू के घरों से बाहर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शुक्रवार की रात्रि में बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर सड़क किनारे से गुजर रही नाले में गिर पड़ा। इससे आसपास के क्षेत्र में करंट फैल गया। वहीं निकट में बंधी महबूब और बुंदू की चार भैंसों की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गनीमत रही कि कोई व्यक्ति करंट की चपेट में नहीं आया। वहीं बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत निगम के अधिकारियों को लगातार फोन करते रहे, परंतु किसी ने भी फोन रिसीव वहीं किया। बाद में सूचना मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने घंटों बाद आपूर्ति को बंद कराया।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को मामले का पता चलते ही पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, सपा के पूर्व जिला महामंत्री सिकंदर अली, जय प्रकाश पाल, सुधीर चौहान, लच्छीराम राम कश्यप और जिला पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि माजिद अली ने थीतकी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। शशीबाला ने डीएम अखिलेश सिंह को फोन द्वारा पूरे मामले से अवगत कराते हुए पीड़ित पशु स्वामियों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षति पूर्ति के लिए की गई कागजी कार्रवाई
बारिश में अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नाली में गिरा। इससे पानी में करंट फैलने से उक्त हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि क्षति पूर्ति के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करके उसे एसडीओ के माध्यम से विद्युत सुरक्षा निदेशालय मुजफ्फरनगर भेजा। विजय कुमार शर्मा, जेई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed