{"_id":"61994182cdb46e5c7c6d62b8","slug":"house-not-found-even-on-five-year-old-survey-muzaffarnagar-news-mrt5656661113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल पुराने सर्वे पर भी नहीं मिला मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल पुराने सर्वे पर भी नहीं मिला मकान
विज्ञापन
शाहबुदीन गांव में टूटा बिमलेश का मकान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल पुराने सर्वे पर भी नहीं मिला मकान
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण के पांच साल पुराने सर्वे पर भी लोगों को मकान नहीं मिल सका है। किसी को पहली, किसी को दूसरी तो किसी को तीसरी किस्त नहीं मिल रही है। लोग परेशानियां झेल रहे हैं।
कृष्णापुरी की सरला का कहना है कि परिवार किराए के मकान में रहता है। कई युवक सर्वे के लिए आए थे, लेकिन आवास नहीं मिला। चार बार युवकों ने पहुंचकर सर्वे किया है, लेकिन आवास नहीं मिलता। अधिकारी बार-बार आश्वासन देते हैं, लेकिन उसकी कहीं पर सुनवाई नहीं हो रही है।
मिमलाना रोड के जहीर का कहना है कि कई युवक घर आए थे, मकान दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन आवास नहीं मिला। युवकों ने कहा था कि जल्द ही सूची में नाम आ जाएगा, लेकिन अभी तक सूची में नाम नहीं आया है।
विज्ञापन
केस-एक
शहर के खालापार की खुर्शीदा का कहना है कि किस्त की इंतजार है। परिवार किराए के मकान मेें रह रहा है। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालिका और विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।
केस-दो
सदर ब्लॉक के शाहबुद्दीनपुर की बिमलेश का कहना है कि पांच साल पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक मकान नहीं मिला। विकास खंड से भेजे गए सचिव ने कई बार मकान का सर्वे किया, लेकिन अभी तक मकान नहीं मिल सका है। शासन से जारी सूची में नाम है, लेकिन लाभ नहीं मिल रहा है।
इनसेट
- गोयला गांव के संजीव का कहना है ग्रामीण योजना के लिए कई बार सर्वे हो चुका है, लेकिन अभी तक किस्त का लाभ नहीं मिला। परिवार मकान के लिए इंतजार कर रहा है।
- रथेड़ी गांव की बेगम का कहना है कि तीन बार ग्रामीण आवास योजना के लिए उनके घर का सर्वे हुआ। वह मकान का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें लाभ नहीं मिला है।
- तितावी के लड़वा गांव की संगीता का कहना है कि बार-बार घर पर सर्वे के लिए युवक आए हैं, लेकिन अभी तक योजना का लाभ नहीं मिला। परिवार परेशानी झेल रहा है।
हमसें साझा करें अपना दर्द
प्रधानमंत्री आवास योजना के दौरान लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हम प्रकाशित कर रहे हैं। पात्रता के बावजूद आवास नहीं मिलने, किस्तों से लटके आवास निर्माण और बार-बार आवेदन को निरस्त किए जाने की समस्या हमें व्हाट्सएप नंबर 8954893110 पर कॉल कर बताएं। हम आपकी समस्या को अमर उजाला में प्रकाशित करेंगे।