फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Honor killing in Muzaffarnagar: Sister enters into a love marriage; brother-in-law bludgeoned to death

मुजफ्फरनगर में ऑनर किलिंग: बहन ने की लव मैरिज, तो जीजा को ईंटों से कूचकर मार डाला, छह बहनों का इकलौता भाई था

Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: नोएडा में अपनी पत्नी के साथ रह रहे अक्षय को बहाने से खतौली बुलाया गया। यहां हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी। अक्षय का दोस्त आकाश भी घायल हुआ है। वहीं थाने पहुंचे पीड़ित परिजनों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Honor killing in Muzaffarnagar: Sister enters into a love marriage; brother-in-law bludgeoned to death
अक्षय की फाइल फोटो और थाने पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खतौली थाना क्षेत्र के जानसठ मार्ग पर चूना भट्ठी के निकट अपने दोस्त के साथ खड़े बिहारीपुर गांव के अक्षय (24) पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर हमलावर फरार हो गए। मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अक्षय की मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि अक्षय ने डेढ़ साल पहले पड़ोसी गांव सराय रसूलपुर की युवती से कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद दोनों नोएडा में रह रहे थे। इसी वजह से नाराज होकर हत्या की की गई। पुलिस दो आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

बिहारीपुर गांव निवासी अक्षय के परिवार के कुछ सदस्य सराय रसूलपुर में रहते हैं। इसी वजह से आवाजाही के दौरान उसका प्रेम-प्रसंग गांव की युवती के साथ हो गया। परिजनों ने विरोध किया तो दोनों डेढ़ साल पहले घर से चले गए और प्रयागराज जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षय निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था और वह अपनी पत्नी के साथ नोएडा में ही रह रहा था। सोमवार को वह किसी काम से खतौली आया था। शाम साढ़े छह बजे अपने दोस्त आकाश के साथ चूना भट्ठी के पास खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान युवती के भाई समेत हमलावरों ने घेर लिया और ईंटों के अलावा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आकाश भी घायल हो गया। शोर-शराबा होने पर हमलावर भाग गए। 
 
विज्ञापन

पुलिस और परिजनों ने घायल अक्षय को मेरठ के पल्लवपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार तड़के चार बजे उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि मृतक के भाई राहुल कुमार ने पहले जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब इसे हत्या में तरमीम किया गया है। पुलिस जांच में प्रेम-प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। युवती के सगे भाई समेत दो लोग हिरासत में लिए गए हैं।

इस बिंदु पर भी जांच कर रही पुलिस
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अक्षय को बहाने से नोएडा से बुलाया गया। इसके बाद चूना भट्ठी के पास दोस्त शराब का सेवन करने लगे। यहां प्रेम-प्रसंग को लेकर हुई कहासुनी के बाद अक्षय पर ईंटों से वार कर हत्या की गई। वारदात में शामिल रहे दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। मृतक छह बहनों का इकलौता भाई था। एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा। 

ये भी देखें...
मुजफ्फरनगर: पुरकाजी में बाइक की टक्कर से मामी की मौत, भांजा घायल; स्कूल के बाहर परिजनों का हंगामा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed