{"_id":"67496a8fe28b2ba26f006bc1","slug":"honey-trap-wife-used-to-trap-with-her-beauty-husband-and-his-friend-used-to-file-fake-cases-three-arrested-2024-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप : पत्नी अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी, पति और उसका दोस्त फर्जी केस कराते थे, तीनों गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप : पत्नी अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी, पति और उसका दोस्त फर्जी केस कराते थे, तीनों गिरफ्तार
Fri, 29 Nov 2024 12:49 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:49 PM IST
सार
पति और उसका दोस्त किसी पैसे वाले को चिह्नित करते थे। उसके बाद पत्नी शिकार को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। ऐसा ही एक मुकदमा लेकर पति थाने पहुंचा। पुलिस ने जांच की तो खुलासा हो गया।
विज्ञापन
हनीट्रैप कांड।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खालापार पुलिस ने हनी ट्रैप गिरोह चलाने वाले दंपती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर पैसा वसूलते थे। महिला चिह्नित किए गए व्यक्ति को अपने प्रेमजाल में फंसाती थी। इसके बाद वसूली की जाती थी।
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि 17 नवंबर को शौकीन ने मुकदमा दर्ज कराया कि नगर निवासी एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल में मामला झूठा पाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली। लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में आया कि शौकीन व उसकी पत्नी, दोस्त असलम हनी ट्रैप गिरोह चलाते हैं। लोगों को फंसाकर अवैध वसूली करते हैं। महिला लोगों को प्रेमजाल में फंसाती है। उसका पति व दोस्त चिह्नित व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराते हैं। दंपती सहित तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इस गिरोह ने पंजाब में भी घटनाएं की हैं, उनकी जानकारी की जा रही है।
पंजाब तक की वारदात
गिरफ्तार शौकीन ने बताया कि वह पैसे वाले लोगों के मोबाइल नंबर हासिल कर अपने दोस्त को देता था। वह अपनी पत्नी को देता था। एक व्यक्ति को चिह्नित किया जाता था।महिला चिह्नित व्यक्ति को अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थी, उसे सुनियोजित ढंग से किसी स्थान पर ले जाकर उसके साथ कुछ समय व्यतीत करती थी। इसके बाद नजदीकी थाने में जाकर झूठा मुकदमा दर्ज कराते थे। वह पंजाब के संगरूर में रहता था। पंजाब में भी उनके गिरोह ने इस प्रकार की कई घटनाएं की हैं।