फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Health services and corona vaccination are being affected due to the strike of health workers in Muzaffarnagar

मरीजों पर संकट: जिले में हड़ताल जारी, स्वास्थ्य सेवाएं हुईं ठप, कोविड टीकाकरण भी हुआ प्रभावित

Fri, 03 Dec 2021 12:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 Dec 2021 12:23 PM IST
सार

मुजफ्फरनगग जिले में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे काम नहीं करेंगे। वहीं हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं तो ठप है ही, साथ ही कोविड टीकाकरण भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Health services and corona vaccination are being affected due to the strike of health workers in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मियों ने अपनी मांगें पूरी न होने पर हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रखी। हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगें पूरी न होने तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने अपने-अपने अधिकार के लिए जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों की हड़ताल से मुजफ्फरनगर जिले में कोविड टीकाकरण सहित स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं।

विज्ञापन

'जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा'

आशा संगठन की जिलाध्यक्ष निर्मला ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस बार सभी आशा बहनों एवं संविदा कर्मचारियों के बारे में अपनी सोच बदलनी होगी। उनको सम्मानजनक वेतन और उनकी मांगों को मानना चाहिए। उन्होंने समस्त कर्मचारियों से प्रतिदिन धरने में शामिल होने का आह्वान किया। जिला कोषाध्यक्ष डॉ. फैसल सिद्दीकी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने सभी संविदा कर्मचारियों से धरना सफल बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक हजार से अधिक हैं संविदा कर्मचारी

डॉ. सुदेश वर्मा ने कहा कि जनपद में एक हजार से अधिक संविदा कर्मचारी हैं, जो कि बेहद कम वेतन पर अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग में दे रहे हैं। जनपद सहित अन्य जिलों में यह कार्य बहिष्कार हड़ताल चल रही है। इस मौके पर डॉ. सचिन जैन, रजनी एएनएम, डॉ संजीव सैनी, डॉ. राहुल, मणिकांत त्यागी, मोहित कुमार, एहतेशाम खान, डॉ. प्रवीण, डॉ. निशा, संदीप धीमान, शमीना नाज खान, याकूब, संतोष, दिनेश कुमार, सपना, नीतू, अनिल, अजय, लोकेश मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed