{"_id":"6702d94db93984baac0ed49e","slug":"head-warders-health-deteriorated-during-duty-in-district-jail-and-he-died-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-131512-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जिला जेल में हेड वार्डर की डयूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जिला जेल में हेड वार्डर की डयूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला जेल में तैनात हेड वार्डर बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के रहने वाले टेकचंद (53) की ड्यूटी के दौरान रविवार दोपहर तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत गई।
वह जिला जेल में पांच साल से तैनात थे। परिवार के साथ वह जेल परिसर में बने आवास में रहते थे। डयूटी के दौरान रविवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उनकी नाक से खून आ गया। यह देखकर जेल कर्मचारियों ने उन्हें तुुरंत जेल के डॉक्टरों को दिखाया। वहां से उन्हें रेफर कर अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी पाकर जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी व कर्मचारी तथा हेड वार्डर के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। साथी कर्मचारियों ने बताया कि कि टेकचंद पिछले पांच से तैनात थे। वह 1992 बैच के थे। उनके चार बच्चे है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। दो बेटे पढ़ रहे हैं। सीओ नई मंडी रुपाली राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा।