फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hariyali Teej festival celebrated with enthusiasm

उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व

Fri, 24 Jul 2020 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej festival celebrated with enthusiasm
शहर के दक्षिणी सिविल लाईन्स में हरियाली तीज पर्व मनाती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज पर्व
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना काल में हरियाली तीज का पर्व उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। हालांकि सामूहिक कार्यक्रम नहीं हुए। फिर भी महिलाओं में पर्व के प्रति उत्साह रहा। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की और पकवान आदि बनाकर भगवान को भोग लगाया।

शाम को महिलाओं ने झूला झूलकर तीज के गीत गाए। हरियाली तीज के पर्व पर मायके आईं नव विवाहिताओं में विशेष उत्साह रहा। नगर के अनेक स्थानों पर महिलाओं के लिए झूले डाले गए। सरकुलर रोड पर वंदना, अर्चना, कंचन आदि ने कंबलवाला बाग में डॉ उषा शर्मा, सपना शर्मा, ममता, शिशा, रूबी, खुशबू, आराध्या, रचना आदि ने हरियाली तीज मनाई। दक्षिणी सिविल लाइन में महिलाओं ने पर्व की खुशियां मनाई। घरों में पर्व को मनाने की तैयारियां सुबह से ही शुरू हो गईं थीं। नव विवाहिताओं ने सोलह श्रंगार कर ससुराल से आए नए वस्त्र धारण किए। हरियाली तीज का पर्व भी कोरोना से प्रभावित हुए बिना नहीं रहा। कोरोना संक्रमण के डर से ज्यादातर महिलाओं ने सामूहिक रूप से झूला झूलने से दूरी बनाए रखी। हरियाली तीज पर विवाहित बेटियों के घर कोथली भेजने की परंपरा को कोरोना भी प्रभावित नहीं कर पाया। बृहस्पतिवार को भी अनेक भाई अपनी विवाहित बहनों की ससुराल में सिंधारा लेकर गए। सावन की बहार कही जाने वाली मिठाई घेवर की जमकर बिक्री हुई।

सरकुलर रोड पर तीज पर घरों में झूला झूलती महिलाएं।

सरकुलर रोड पर तीज पर घरों में झूला झूलती महिलाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

नई मंडी के कंबलवाला बाग में हरियाली तीज पर घरों में  झूला झूलती महिलाएं ।

नई मंडी के कंबलवाला बाग में हरियाली तीज पर घरों में झूला झूलती महिलाएं ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

हरियाली तीज पर चरथावल में सेल्फी लेतीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिकाएं।

हरियाली तीज पर चरथावल में सेल्फी लेतीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शिक्षिकाएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed