फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Harish Rawat in Charthawal Rally: Farmers and Workers Left Empty-Handed, Only Hate Given

UP: किसान और मजदूरों के हाथ खाली, हिस्से आई सिर्फ नफरत- रैली में बोले उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत

Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
सार

चरथावल में कांग्रेस की किसान-मजदूर अधिकार रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और मजदूरों के हिस्से में ‘नफरत’ आ गई है। रैली में कई स्थानीय व क्षेत्रीय नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Harish Rawat in Charthawal Rally:  Farmers and Workers Left Empty-Handed, Only Hate Given
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल में कांग्रेस की किसान मजदूर अधिकार रैली में उत्तराखंड़ के पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत ने कहा कि किसानों को लागत के अनुसार दाम नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों के हाथ खाली हैं। उनके हिस्से में केवल नफरत आई हैै। प्रदेश में गुंडाें काे रंग- रूप देखकर चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


चरथावल कस्बे में एक फार्म हाउस में आयोजित कांग्रेस की किसान मजदूर अधिकार रैली में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों की मौजूदा हालत खराब है। हक मांगने के नाम पर संघर्ष में 700 से ज्यादा किसानों के बलिदान होने के बावजूद सरकार को दर्द नहीं होता।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ऑनलाइन मंदिर मंगाना पड़ा भारी: फौजी की पत्नी से दो साइबर गिरोहों ने 12.95 लाख उड़ाए, एक गिरफ्तार 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार विभिन्न जाति धर्म के लोगों का क्या ख्याल रखेगी। जिन किसानों के लिए पलक पावड़े बिछाने चाहिए थे, लेकिन अधिकार मांगने वाले किसानों को सरकार दिल्ली जाने से रोक रही है। जबकि एक जमाने में चौधरी चरण सिंह एवं चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानाें को लेकर दिल्ली पहुंचे तो सरकार ने उन्हें नमन किया था।

पहले फौज में परिवार और गांवों में गर्व होता था। लेकिन अब मोदी और शाह ने कह दिया ने किसान का बेटा भारत का सिपाही नहीं, बल्कि अग्निवीर कहलाएगा। गांवों के युवकों की अग्निवीर के नाम पर शादी नहीं हो पा रही है।

 

मोदी और योगी सरकार में किसानों को माकूल गन्ना मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मुजफ्फरनगर का गुड़ प्रसिद्ध है। लेकिन उन्हें मूल्य सही मिलता। गुंडाें को रंग रूप देखकर चिह्नित किया जा रहा है।
किसान और मजूदरों को नफरत के अलावा कुछ नहीं मिला। मजदूरों की हिफाजत के लिए कांग्रेस ने 44 कानून बनाए थे। फिलहाल सबको रद्दी कर चार कानूनों में रख दिया।

आयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर रहे। अध्यक्षता आनंद प्रकाश त्यागी एवं सरदार घनश्याम तथा प्रवीण राणा ने संचालन किया। पूर्व गृह राज्य मंत्री सर्ददुज्जमा, जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, सलमान सईद, पूर्व सीएमओ डॉ. जगवीर सिंह, मनोज पाल, शैलेंद्र वाल्मीकि, आकिब राणा, शामली जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, तरसपाल पुंडीर, राणा तोप सिंह, रेणू तोमर, पूर्व चेयरमैन उदयराज दूधली आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed