फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Guidelines sent to schools, Khubbapur-like incident should not happen again

Muzaffarnagar News: स्कूलों को भेजी गाइडलाइन, दोबारा न हो खुब्बापुर जैसी घटना

Wed, 18 Sep 2024 04:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Guidelines sent to schools, Khubbapur-like incident should not happen again
मुजफ्फरनगर। खुब्बापुर के थप्पड़ कांड में 20 सितंबर को सुनवाई होगी। बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हो इसके लिए सभी स्कूलों को अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की गाइडलाइन भेजी गई है। प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा है। सुप्रीमकोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए और उनके प्रतिनिधि सभी पहलुओं को जांच रहे हैं। दो सितंबर को हुई सुनवाई में एनजीओ की ओर से छात्र की फीस जमा कराए जाने के साक्ष्य पहले ही प्रस्तुत किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव खुब्बापुर में निजी स्कूल में प्रधानाचार्य ने छात्र को सहपाठियों से थप्पड़ लगवा दिए थे। वीडियो वायरल होने के बाद सुप्रीमकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। छात्र की फीस सैय्यद मुर्तजा मैमोरियल ट्रस्ट ने जमा की। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए जवाब की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed