जांच में गैस सिलेंडरों में पाई गई घटतौली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पूर्ति अधिकारी मदन यादव ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगबीर सिंह एवं विधिक माप विज्ञान अधिकारी राजेश कुमार के साथ गैस से संबंधित घटतौली आदि की औचक जांच की। जांच में अन्नपूर्णा गैस एजेंसी के वेंडर मीरजवान के पास दो सिलेंडरों में 1 से 2 किलोग्राम तक की गैस कम पाई गई। विशाल भारत गैस एजेंसी के वेंडर पवन कुमार के पास एक सिलेंडर में लगभग 1 किग्रा गैस कम मिली। स्वागत गैस एजेंसी के वेंडर विजय कुमार के पास एक सिलेंडर में लगभग 2 किलोग्राम गैस कम पाई गई।
दीपक गैस एजेंसी के वेंडर विनोद के पास दो सिलेंडरों में 1 से 2 किग्रा के बीच गैस कम पाई गई। उक्त गैस एजेंसियों के वेंडरों का चालान करते हुए गैस एजेंसियों से स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार प्रभु इंडेन गैस एजेंसी के गैस वेंडर ब्रजपाल व मांगा, मुजफ्फरनगर गैस एजेंसी के वेंडर जगमोहन,
स्वागत गैस एजेंसी के वेंडर प्रमोद, नरेन्द्र व जहूर और आधुनिक गैस एजेंसी के वेंडर मानू के पास कांटा, बाट प्रमाणित नहीं थे, जिससे उनका चालान कर दिया गया। डीएसओ ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके सभी वेंडर वर्दी में रहेंगे तथा सभी के पास तौलने का प्रमाणिक कांटा रहेगा। यह चेकिंग निरंतर की जाएगी। गडबड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।