फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   GST theft detected, auto parts worth Rs 23 lakh seized

Muzaffarnagar News: जीएसटी चोरी पकड़ी, 23 लाख के ऑटो पार्ट्स सीज

Fri, 12 Sep 2025 02:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
GST theft detected, auto parts worth Rs 23 lakh seized
मुजफ्फरनगर। राज्यकर विभाग की एसआईबी शाखा ने जीएसटी चुकाए बिना खतौली में चल रहे कारोबार का खुलासा किया है। जांच के दौरान जीएसटी संबंधी कोई भी दस्तावेज न दिखाए जाने पर अधिकारियों ने करीब 23 रुपये के ऑटो पार्ट्स सीज कर दिए। राज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर एसआइबी सिद्धेष चन्द्र दीक्षित ने बताया कि शिकायत के आधार पर अधिकारियों की टीम गठित कर ग्रोवर ऑटो पार्ट्स मुख्य व्यापार स्थल अशोक की लाट के सामने जीटी रोड खतौली और व्यापार स्थल के सामने अघोषित चार गोदामों पर बुधवार को छापा मारा गया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर मनोज शुक्ला के निर्देशन में 11 अधिकारियों की टीम ने व्यापारी अशोक शर्मा के नगर पालिका मार्केट में स्थित गोदाम और पैंठ रोड पर स्थित आवास के पते की जांच की। नगरपालिका मार्केट स्थित गोदाम पर कोई स्टॉक नहीं पाया गया।
विज्ञापन

शेष स्थानों पर 22.96 लाख से अधिक का माल अघोषित पाया गया, जिसे सीज कर दिया गया। बताया कि सीज माल व प्रपत्रों की जांच की जा रही है। फर्म को समन जारी किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed