फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Groom shot in Harsh firing in Muzaffarnagar

हर्ष फायरिंग में दूल्हे को लगी गोली

Wed, 17 Feb 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Groom shot in Harsh firing in Muzaffarnagar
गांव नसीरपुर में हर्ष फायरिंग में दूल्हे को लगी गोली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/तितावी। गांव नसीरपुर में सोमवार देर रात डीजे पर डांस करते समय रिश्तेदार द्वारा लाइसेंसी रिवाल्वर से चलाई गई गोली दूल्हे को जा लगी। गंभीर हालत में दूल्हे को पहले मेरठ और फिर दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
तितावी थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी युवक की शादी सहारनपुर जनपद के नागल थाना क्षेत्र के गांव पनियाली निवासी युवती से तय हुई थी। मंगलवार को युवक की बरात जानी थी। सोमवार देर रात मंढा कार्यक्रम के बाद घर के आंगन में डीजे पर दूल्हा समेत रिश्तेदार व कुछ अन्य लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हे के सहारनपुर के गागलहेड़ी क्षेत्र निवासी नजदीकी रिश्तेेदार ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हर्ष फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली दूल्हे को कूल्हे से ऊपर जा लगी और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। दूल्हे को गोली लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे पहले सीधे मेरठ ले जाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है। तितावी थाना पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

फोटो लेकर पहुंची बरात, खाना खिलाकर लौटाई
मुजफ्फरनगर। गांव नसीरपुर में सोमवार देर रात हर्ष फायरिंग में दूल्हे के घायल होने के बाद मंगलवार को परिवार के कुछ लोग व रिश्तेदार उसकी फोटो के साथ बरात लेकर गांव पनियाली पहुंचे। वहां दूल्हे पक्ष ने युवक की फोटो के साथ दुल्हन के फेरे समेत अन्य रस्में पूरी कराने व दूल्हे के ठीक होने के बाद विदाई कराने की बात कही। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के फोटो के साथ शादी की रस्में कराने से इंकार कर दिया। वहां बरात के रूप में पहुंचे सभी लोगों को खाना खिलाकर विदा कर दिया। दुल्हन पक्ष का कहना था कि दूल्हे के पूरी तरह ठीक होने के बाद ही शादी की रस्में संपन्न कराईं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed