फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Groom's brother-in-law dies in Harsh firing, nephew injured

हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बहनोई की मौत, भांजा घायल

Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Groom's brother-in-law dies in Harsh firing, nephew injured
रतनपुरी के गांव बड़सू में हर्ष फायरिंग होने पर राशन डीलर रविंद्र सैनी का सूना पड़ा मकान। - फोटो : KHATAULI
हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बहनोई की मौत, भांजा घायल
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव बड़सू में सोमवार रात घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के बहनोई सोनू सैनी (48) की मौत हो गई, जबकि तीन साल का भांजा घायल हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव बड़सू निवासी राशन डीलर रविंद्र सैनी के पुत्र अभिषेक सैनी की बरात मंगलवार को सहारनपुर के गांव कसैढ़ी जानी थी। सोमवार रात समारोह में शामिल होने के लिए डीलर की थानाभवन निवासी बहन मछला देवी का दामाद सहारनपुर के आजमपुर निवासी सोनू पुत्र राजकुमार भी आया हुआ था। सोनू अपने तीन साल के बेटे भोला को गोद में लेकर घुड़चढ़ी देख रहा था। इस दौरान दो युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग करने लगे। तमंचे में कारतूस डालते समय दोनों युवकों में छीना छपटी होने लगी, जिस कारण गोली चल गई। गोली दूल्हे के बहनोई सोनू के पेट में जा लगी, जबकि उसकी गोद में तीन वर्षीय बेटे के माथे और घुटने पर गोली के छर्रे लगने से वह भी घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई और गांव में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

रतनपुरी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते सोनू को मेरठ के मोदीपुरम के एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। जबकि तीन वर्षीय बच्चे भोला का खतौली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दूल्हे अभिषेक ने बड़सू गांव के ही रोबिन पुत्र राजेंद्र और सिकंदरपुर निवासी जल सिंह पुत्र ओम सिंह को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा और खोखा व कारतूस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशियों वाले घर में छा गया मातम
दूल्हे अभिषेक के बहनोई की मौत के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। मंगलवार दोपहर बाद परिवार के पांच व्यक्ति दूल्हे अभिषेक को लेकर विवाह की रस्मों की औपचारिकता पूरी कराने के लिए गांव कसैढ़ी पहुंचे। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed