UP : दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या, रिजोर्ट में वारदात को दिया अंजाम, पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप
Murder in Muzaffarnagar : मुजफ्फरनगर में एक रिजोर्ट में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजोर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी विवाह समारोह में शामिल थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।
गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुभव की बरात हाईवे स्थित रिजोर्ट में आई थी। शादी में मूल रूप से इटावा जिले के भरतना गांव निवासी और वर्तमान में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रह रहा दूल्हे का व्यापारी दोस्त निखिल (24) भी शामिल होने गया था। बुधवार रात करीब एक बजे डीजे के पास किसी बात को लेकर निखिल की विवाह में शामिल पुरकाजी क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी आजाद उर्फ गौतम से कहासुनी हो गई।
कुछ देर बाद ही आरोपियों ने निखिल पर पिस्टल से गोली चला दी और हवाई फायर भी किए। इससे शादी में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और बराती घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
मृतक के पिता सिकरेड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी हमलावरों को तलाश कर रही है। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर