फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should enact law on MSP: Sardar VM Singh

एमएसपी पर कानून बनाए सरकार: सरदार वीएम सिंह

Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Government should enact law on MSP: Sardar VM Singh
एमएसपी पर कानून बनाए सरकार: सरदार वीएम सिंह
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसान हित को देखते हुए सरकार को एमएसपी पर कानून बना देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को इम्यूनिटी बूस्टर तथा दवाइयों की किट भी वितरित की।

सरदार वीएम सिंह ने मुजफ्फरनगर से दिल्ली जाते हुए मंसुरपुर में संगठन के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से वार्ता की। बाद में उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वह हिंसा का कभी समर्थन नहीं करते। हिंसा से कभी किसी का भला नहीं होता। गाजीपुर बॉर्डर से उनके द्वारा धरना-प्रदर्शन समाप्त करना सही निर्णय था। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून बना देना चाहिए, फिर तीनों कृषि बिलों का विरोध अपने आप ही समाप्त हो जाएगा। एमएसपी कानून के दायरे में आ जाने से छोटे बड़े सभी किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इम्यूनिटी बूस्टर तथा दवाइयों की किट वितरित की। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, अमित त्यागी पुरा, अमित अहलावत, बब्बू त्यागी, सुशील त्यागी, पप्पू, प्रदीप, राहुल धनगर, वीर सिंह कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed