फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government should abolish mandi fee

मंडी शुल्क को समाप्त करें सरकार

Tue, 09 Jun 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Government should abolish mandi fee
मंडी शुल्क को समाप्त करें सरकार : संजय मित्तल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि भारत सरकार के नए अध्यादेश से मंडी स्थलों में व्यापार करने वाले व्यापारियों को बर्बाद करके रख दिया है। यह अध्यादेश किसान और व्यापारी दोनों के लिए नुकसानदायक है।

नवीन मंडी में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेश चौहान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश मंत्री संजय मित्तल ने कहा की केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपने बयान में कहा है कि किसान को आजादी दे दी गई है और वह अपने उत्पाद को कहीं भी ले जा कर के बेच सकते हैं, मगर कृषि मंत्री को यह नहीं पता है किसान को पहले से ही अपने उत्पाद को कहीं भी किसी भी राज्य में अपने रेट पर बेचने की पूर्ण आजादी थी, इस तरह की बात बोलकर बेवजह लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। इस कानून से मंडियों के बाहर से मंडी शुल्क की चोरी कर व्यापार करने वालों को आजादी मिली है। जबकि मंडियों में बैठा हुआ ईमानदार व्यापारी बर्बाद हो गया है। हम इस कानून की निंदा करते हैं, मंडियों में बैठा व्यापारी सरकार का कलेक्शन एजेंट है जो मार्केट से टैक्स वसूल कर सरकार के खाते में जमा कराता है। किसान मंडियों में नहीं आएगा तो इन दुकानों का क्या होगा। उनकी सरकार से मांग है की मंडी शुल्क को मंडियों सहित पूर्णतया समाप्त किया जाए। बैठक में राजेंद्र सिंघल, महेश चौहान, राजेंद्र काटी, प्रमोद त्यागी, राकेश ढींगरा ,जनार्दन विश्वकर्मा, जयपाल शर्मा, नीरज बंसल, विपिन मित्तल, अंशुमन अग्रवाल, डॉ पुनीत, राजेश गोयल, अविन गर्ग, अनुज सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed