फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Government has made historic changes in the field of development: VK Singh

पुरकाजी - सरकार ने विकास के क्षेत्र में किए ऐतिहासिक बदलाव : वीके सिंह

Wed, 21 Feb 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 21 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Government has made historic changes in the field of development: VK Singh
पुरकाजी में केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह अ​भिनंदन करते आयोजक: संवाद
- पुरकाजी ब्लॉक पर मंडल स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

(फोटो)
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा सरकार ने देश में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव किए हैं। भाजपा सरकार से पहली सरकारें अटकी भटकीं रही हैं। पिछली सरकारों में देश में विकास के नाम पर खन्नापूर्ति हुई है।
मंगलवार को खंड विकास कार्यालय परिसर में मंडलीय व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन कराया। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि पिछली सरकारों में देश का कोई विकास नहीं हुआ। वर्तमान में मोदी सरकार में देश में बड़ा बदलाव आया है। मगर अभी हमारा सपना पूरा नहीं हुआ है। जब देश आजादी के सौ साल मनाएगा, तब हमारा सपना पूरा होगा। यह भारत का रुतबा है, जब हमारे प्रधानमंत्री चीन की आंखों में आंख डालकर कहते हैं, आगे मत बढ़ो। तब चीन की हिम्मत नहीं होती, वह आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

सरकार ने गरीब पात्र लोगों के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित किया गया है। रेहड़ी पटरी पर रोजगार करने वालों को ऋण देकर सशक्त बनाया जा रहा है। जल्द ही तीन करोड़ महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल और सह संयोजक ब्रज किशोर गुप्ता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, उमेश मलिक, अशोक कंसल, ब्लॉक प्रमुख मालती रानी, भारत भूषण खुल्लर, श्रीमोहन तायल, सुधीर खटीक, पंकज त्यागी, विनोद त्यागी, राकेश आडवाणी, निर्दोष जैन, संदीप वर्मा, संदीप गोयल, विपिन गोयल, सुनील गोयल, डॉ रणजीत गोरसी, मुकेश त्यागी, मनोज जोधा, अर्जुन गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज कर्णवाल मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व संचालन निर्दोष जैन और सतविंदर बेदी ने किया। वहीं, पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने से नाराज दर्जनों युवा कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देकर परीक्षा निरस्त करने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed