फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Google admits, Master Vijay is sitting on the longest dharna in the world

गूगल ने माना, दुनिया में सबसे लंबे समय से धरने पर बैठे हैं मास्टर विजय सिंह

Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Google admits, Master Vijay is sitting on the longest dharna in the world
मुजफ्फरनगर के शिवचौक पर धरनारत मास्टर विजय सिंह। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पिछले 26 साल से सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह के हिस्से में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गूगल ने उनके धरने को दुनिया में सबसे लंबे समय तक चलने वाला धरना माना है। विजय सिंह ने बताया कि खुद गूगल इंडिया की ओर से कॉल कर उन्हें यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

शामली जिले के चौसाना गांव की करीब चार हजार सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए मास्टर विजय सिंह ने 26 फरवरी, 1996 को कलक्ट्रेट में धरना शुरू किया था। लेकिन जमीन को अब तक कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका है। उन्होंने बताया कि गूगल इंडिया की ओर से उन्हें कॉल कर जानकारी दी गई है कि सबसे लंब धरने के रूप में स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

इन्होंने भी आंदोलन को दिया है सम्मान
मास्टर विजय सिंह का धरना लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया और मीरा सेल्स ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके सामने रख चुके हैं मांग
शामली की चुनावी सभा में आठ अप्रैल, 2019 को सीएम योगी की मौजूदगी में विजय सिंह ने प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री ने जांच कराने के आदेश दिए थे। प्रशासन की ओर से कराई गई जांच में कब्जे की बात साबित हुई, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है। 2012 में विजय सिंह पद यात्रा करते हुए लखनऊ भी पहुंचे थे, लेकिन समाधान नहीं निकला।
गोरखपुर में चुनाव लड़ने को नहीं मिले थे प्रस्तावक
विजय सिंह यूपी विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार गोरखपुर से सीएम योगी के सामने चुनाव लड़ने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें प्रस्तावक ही नहीं मिले थे।

अंतिम सांस तक जारी रहेगी जंग : विजय सिंह
मास्टर विजय सिंह ने कहा कि भूमाफियाओं के खिलाफ उनकी जंग अंतिम सांस तक जारी रहेगी। इंसाफ मिलने तक आंदोलन चलेगा।
धरने का स्थान बदला, तेवर नहीं
कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान तत्कालीन डीएम सेल्वा कुमारी ने मास्टर विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें कलक्ट्रेट में धरनास्थल से उठा दिया गया। इसके बाद से वह शिव चौक पर धरने पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed