ठग गिरोह की सरगना गिरफ्तार: लाखों की कर चुकी ठगी, युवक को अवैध तरीके से कराया था बॉर्डर पार, मां-बहन की तलाश
Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट के पास एक होटल से ठग गिरोह की सरगना को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती लाखों रुपयों की ठगी कर चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम पर परिचय बढ़ाकर ठग गिरोह की सरगना युवती ने एक युवक को मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और पीड़ित से नौ लाख 84 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने युवती व उसकी मां व बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती को दिल्ली एयरपोर्ट के पास होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी मां व बहन की तलाश की जा रही है।
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि एक मई को हिमांशु पुत्र अमर सिंह निवासी गांव खानपुर मिल मंसूरपुर ने थाना मंसूरपुर में मुकदमा दर्ज कराया था कि मलेशिया में नौकरी लगवाने के नाम पर उसके साथ खुशी चौधरी पुत्री बबलू निवासी सुभाष नगर, थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर ने अपनी मां व बहन की मदद से नौ लाख 84 हजार रुपये की ठगी की थी।
टीम द्वारा तीन मई को आरोपी खुशी को दिल्ली एयरपोर्ट के पास होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवती ने युवक से इंस्टाग्राम पर परिचय बढ़ाया था और उससे बातचीत कर उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपये ठगे थे।
युवक को कराया था अवैध तरीके से बॉर्डर पार
पीड़ित युवक ने पुलिस को जानकारी दी थी कि खुशी ने उससे कहा था कि 15 जनवरी की बैंकाक की टिकट करा दी गई है। वहां से मलेशिया भेजने का प्रबंध कर दिया है। हिमांशु 15 जनवरी को बैंकाक पहुंच गया, लेकिन वहां से मलेशिया की फ्लाइट नहीं मिली। खुशी ने फोन करने पर उसे होटल में रुकने के लिए कहा। खुशी ने सात दिनों में वर्क परमिट दिलाने का आश्वासन दिया और हिमांशु को बैंकाक से अवैध तरीके से बॉर्डर पार कराकर मलेशिया भेजा गया। वहां कुआलालम्पुर में होटल में रुक गया। सात दिन बीतने पर भी वर्क परमिट नहीं मिला था।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एकतरफा प्यार में कंप्यूटर टीचर को मारी गोली, भागते हुए CCTV में कैद हुआ छात्र, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हिमांशु को मेरठ का एक युवक भी फ्लाइट में मिला था
थाना प्रभारी ने बताया कि जब हिमांशु फ्लाइट में बैंकाक गया था तो खुशी द्वारा ही भेजा गया मेरठ जनपद निवासी एक अन्य युवक भी उसे फ्लाइट में मिला था। वह भी परेशान था। थाना प्रभारी ने बताया कि मां बेटी के इस गिरोह के शिकार हुए अन्य युवकों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: BSF Jawan Death: बेटे को तिरंगे में लिपटा देख मां हुई बेहोश, सदमे में पत्नी और बहन, घरों में नहीं जले चूल्हे