फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gaudiya Math Case: Hearing will be expedited in the sexual abuse case of children

गौड़ीय मठ प्रकरण में होगी त्वरित सुनवाई

Sat, 08 Aug 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Gaudiya Math Case: Hearing will be expedited in the sexual abuse case of children
मुजफ्फरनगर : शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ के संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज। जो वर्तमान में जेल में - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गौड़ीय मठ प्रकरण : बच्चों के यौन शोषण मामले में होगी त्वरित सुनवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गौड़ीय मठ में बच्चों का यौन शोषण किए जाने के मामले में त्वरित सुनवाई होगी। गवाहों को बुलाने के लिए विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी ने जिला जज राजीव शर्मा से विशेष अनुमति मांगी है। इस मामले का लखनऊ हाईकोर्ट और राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी संज्ञान लिया है।
मिजोरम के मामित जिले के छह और त्रिपुरा के नॉर्थ त्रिपुरा जिले के चार बच्चों का गौड़ीय मठ में यौन शोषण होने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने मणिपुर के मामित जिले के डीएम, त्रिपुरा के नॉर्थ त्रिपुरा के डीएम, यूपी की बाल कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव, मुजफ्फरनगर जिले के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से ऑन लाइन बातचीत की। उन्होंने इस प्रकरण को आज के समाज के लिए बहुत ही निंदनीय बताते हुए इसमें पीड़ितों की हर संभव सहायता और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि इसमें त्वरित सुनवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

लखनऊ हाईकोर्ट ने समाचार पत्रों के आधार पर इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव बाल कल्याण विभाग राधा एस चौहान से पूरी रिपोर्ट तलब की। चौहान ने इस मामले में जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण पर जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि इसकी पूरी रिपोर्ट प्रमुख सचिव को भेज दी गई है। विशेष अपर सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार तिवारी ने जिला जज राजीव शर्मा से इस मामले में गवाही कराने के लिए अनुमति मांगी है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा का कहना है कि हाईकोर्ट ने इस समय गवाहों को न्यायालय में बुलाने पर रोक लगा रखी है। गौड़ीय मठ का मामला बहुत ही गंभीर है। जिला जज की विशेष अनुमति के बाद इसमें गवाहों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पॉक्सो एक्ट के विशेष लोक अभियोजक कोरोना संक्रमित मिले थे, जो क्वारंटीन है। वह दो दिन बाद सोमवार से ड्यूटी पर आ सकते हैं, जिसके बाद ट्रायल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जज से त्वरित सुनवाई के लिए किया आग्रह: डीएम
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला है। इस मामले में जल्द निर्णय हो और दोषी को सजा मिले, इसके लिए हमने जिला जज राजीव शर्मा से आग्रह किया है। इस मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग सीधे निगाह रखे हुए है। हम लोग भी इस प्रकरण पर लगातार पर्यवेक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed