{"_id":"60db61ec8ebc3ebb4e4ec09f","slug":"gangster-on-three-including-former-head-muzaffarnagar-news-mrt54509118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान और पुत्र समेत तीन पर गैंगस्टर का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान और पुत्र समेत तीन पर गैंगस्टर का मुकदमा
विज्ञापन
पूर्व प्रधान सहित तीन पर लगा गैंगस्टर
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। न्यामू गांव के पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी और उसके पुत्र सहित तीन आरोपियों पर गैंगस्टर में निरुद्ध किया गया है। तीनों आरोपियों को रिमांड तामिल कराने के लिए बुधवार को गैंगस्टर कोर्ट में जेल से तलब किया है। पूर्व प्रधान एक पखवाडे़ पूर्व थाना प्रभारी को धमकी देने के आरोप में जेल भेजा गया था।
एसएचओ को मोबाइल फोन पर धमकी देने वाले पूर्व प्रधान लियाकत त्यागी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर 14 जून को जेल भेजा गया था। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पकड़े गए पूर्व प्रधान की करतूतों को देखते हुए पुलिस ने आपराधिक कुंडली खंगाली गई। उनके जेल में जाने के बाद फेसबुक पर देखने के बाद हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी सब्जी आढ़ती मनीष शर्मा ने 3.80 लाख और लग्जरी कार हड़पने का पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। चरथावल के एक व्यापारी अरविंद ने भी रुपये हड़पने का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लियाकत द्वारा प्रयोग की जाने वाली दो लग्जरी कारों को बरामद किया था। जबकि गिरफ्तारी के वक्त मौके से एक कार कब्जे में ली गई थी। तीनों कारों के पंजीकृत स्वामी लियाकत के बजाय अन्य व्यक्ति पाए गए थे। पुलिस ने पूरा रिकॉर्ड खंगालने के बाद लियाकत पर कई मुकदमों का काला चिट्ठा तैयार कर लिया। वादी थाना प्रभारी एमपी सिंह की तरफ से आरोपी लियाकत, उसके पुत्र गुलजार और भतीजे महताब पर गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। पुलिस ने लियाकत को गैंग लीडर बताते हुए एक संगठित गिरोह बनाने की बात मानी है। आरोप है यह गिरोह संगठित होकर भौतिक और आर्थिक लाभ कमाने के मकसद से सक्रिय है। हथियारों से लैस होकर प्लाट और ठेके दिलवाने के नाम ठगी कर मोटी रकम ऐंठने और वापस नहीं करने के लिए क्षेत्र में सक्रिय है। पुलिस द्वारा संबंधित न्यायालय से गैंगस्टर एक्ट का नोटिस जारी कराकर बुधवार को तलब किया है। इस मामले की तफ्तीश थाना प्रभारी पुरकाजी द्वारा की जाएगी।