{"_id":"64eb443e134675b1cb0c6584","slug":"gangnahar-bridge-going-from-kutesara-to-deoband-damaged-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-6283-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुटेसरा से देवबंद जाने वाला गंगनहर का पुल क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुटेसरा से देवबंद जाने वाला गंगनहर का पुल क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
सहारनपुर के गई गांवों का रास्ता बंद, किसानों की बढ़ी मुश्किल
संवाद न्सूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पर खुरकट वाली झाल का पुल क्षतिग्रस्त होने से मुजफ्फरनगर के कुटेसरा से सहारनपुर के देवबंद सहित कई गांवों का रास्ता बंद हो गया। कुटेसरा के किसानों को नहर पार खेतों में जाने में समस्या बढ़ गई है। पशुओं का चारा भी नहीं लाया जा सका।
देवबंद की तरफ से चरथावल की ओर गंगनहर आती है। कुटेसरा के निकट खुरकट वाली झाल का पुल रविवार सुबह क्षतिग्रस्त हो गया। पुल के नीचे की मिट्टी दरकने से देवबंद की तरफ जाने का रास्ता बंद हो गया। कुटेसरा के किसानों के खेत पुल पार होने के कारण पशुओं के लिए चारा लाने में लंबी दूर तय करनी पड़ी। पुल से गुजरकर ग्रामीण सहारनपुर के गांव इमलिया, गुनारसी, रणखंडी और देवबंद शुगर मिल पर निकलते है।
ग्राम प्रधान नय्यूम ने पुल दरकने की सूचना सिचाई विभाग के सिंचपाल को दी। उन्होंने बताया पुल को बने ज्यादा दिन नहीं हुए है। नहर किनारे मिट्टी दरकने से मौके पर हाईटेंशन लाइन के डबल पोल के गिरने की आशंका बढ़ गई। तेजपाल, अरविंद त्यागी, कामिल आदि ने डीएम से पुल का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पुल के निचली तरफ से मिट्टी निकली है। उसमें मिट्टी भराव के कार्य के लिए जेई को निर्देशित किया है। जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जाएगा। - लोकेंद्र कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग